logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मातृभूमि' के बाद सलमान ने किया नई फिल्म का ऐलान, अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की इस साल अगस्त महीने में 'मातृभूमि' रिलीज होने वाली है। सलमान ने आज अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।

salman khan and dil raju

सलमान खान और वमसी पैडीपल्ली, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। अपनी नई फिल्म के लिए भाईजान ने साउथ के बड़े मेकर्स के साथ हाथ मिलाया है। सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को यह गुड न्यूज दी है।

 

सलमान पहली बार साउथ के निर्देशक और निर्माता वमसी पैडीपल्ली और दिल राजू के साथ काम करेंगे। मेकर्स ने अभी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। सलमान ने अपने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल वमसी पैडीपल्ली और दिल राजू के साथ।' इस एक फोटो ने फैंस को उत्सुकता को बढ़ा दिया है। फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' से इन स्ट्रगलिंग एक्टर्स की चमकी किस्मत, क्या फिर मिलेगा काम?

वमसी पैडीपल्ली ने इन सुपरस्टार संग किया काम

वमसी पैडीपल्ली ने अपने करियर की शुरुआत प्रभास की फिल्म मुन्ना से की थी। उन्होंने जल्द ही इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया। उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ Brindavanam, ऐक्शन फिल्म Yevadu में राम चरण के साथ काम किया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने कैमियो रोल पले किया था। इसके अलावा उन्होंने तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म वारिसु का निर्देशन किया था। वहीं, निर्माता दिल राजू ने 60 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया है और उनकी 2 फिल्मों को नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। वमसी और दिल राजू ने इससे पहले साथ में 5 फिल्मों में काम किया है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। सलमान अब साउथ के बड़े निर्देशकों के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उनकी 'सिकंदर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थी। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर मुरुगादॉस ने किया था। सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

 

यह भी पढ़ें: 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, नाना बनकर खुशी से झूमे अनिल कपूर

'मातृभूमि' में आएंगे नजर

सलमान की इस फिल्म 'मातृभूमि' रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ चित्रागंदा सिंह लीड रोल में हैं। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 


और पढ़ें