logo

मूड

ट्रेंडिंग:

40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, नाना बनकर खुशी से झूमे अनिल कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। सोनम ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुडन्यूज दी है।

sonam kapoor

सोनम कपूर, Photo Credit: Sonam Kapoor Insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। सोनम और उनके पति आनंद अहूजा पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर में जश्न का मौहाल है। सोनम ने 29 मार्च 2026 को प्यार से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। सोनम ने फैंस संग इस गुड न्यूज को शेयर किया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सोनम को मां बनने की बधाई दे रहे हैं।

 

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बेहद प्यार से भरे दिलों के साथ आप लोगों को बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है। हमारा परिवार और बड़ा हो गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है और हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं जिसने हामरे घर को खुशियों से भर दिया है। हम चार लोग परिवार के रूप में नए अध्याय की शुरुआत के लिए भगवान के आभारी हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'कई महीनों तक बार-बार दिए ऑडिशन', धुरंधर में ऐसे मिला था बिमल को 'शिरानी' का रोल

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर

40 साल की उम्र में वह दूसरी बार मां बनी हैं। सोनम कपूर को करीना कपूर, परिणीति चोपड़ा, दीया मिर्जा समेत तमाम बधाई दे रहे हैं। सोनम ने 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। अनिल कपूर नाना बनकर बेहद खुश है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दिल की बात लिखी है।

 

उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'बस ऐसी ही मेरे दिल और भी बड़ा हो गया है। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है मेरे प्यारे बच्चे। तुम्हें भी से बहुत प्यार मिल रहा है। वायु तुम बड़े भाई बन गए हो और मुझे पता है कि तुम एक बेहतरीन भाई बनोगे। शुक्रिया सोनम और आनंद। नाना का दिल खुशी से भर गया है। अनिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: जरीन खान का हिंदू रीति-रिवाज से क्यों हुआ था अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह

सोनम ने कब की थी शादी?

सोनम ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की थी। शादी के बाद से सोनम ने फिल्मों से किनारा कर लिया। वह अपने बच्चे की परवरिश में व्यस्त हैं। फैंस को उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार हैं। सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस संग शेयर करती रहती हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें