logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कई महीनों तक बार-बार दिए ऑडिशन', धुरंधर में ऐसे मिला था बिमल को 'शिरानी' का रोल

'धुरंधर' में बिमल ओबेरॉय ने बलोच चीफ शिरानी का रोल प्ले किया है। उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। बिमल को इस रोल के लिए कई बार ऑडिशन देना पड़ा था।

bimal oberoi

बिमल ओबेरॉय, Photo Credit: Bimal Oberoi Insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म से जुड़े कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस फिल्म के हर किरदार की बात रही हैं। फिल्म के कलाकार 'धुंरधर 2' की सफलता से बेहद खुश है। फिल्म के कलाकार दर्शकों के प्यार को खूब एन्जॉय कर रहे हैं और लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं।

 

फिल्म में अभिनेता बिमल ओबेरॉय ने बलोच चीफ शिरानी का किरदार निभाया था। उनके काम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला?

 

यह भी पढ़ें: जरीन खान का हिंदू रीति-रिवाज से क्यों हुआ था अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह

बिमल को कैसे मिला था शिरानी का रोल?

बिमल ने बताया, 'मैं फिल्म की कास्टिंग में बहुत लेट शामिल हुआ था। उस समय तक फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी थी। वह उस समय खासतौर से इस किरदार के लिए ही कास्टिंग कर रहे थे।  मैंने इस रोल के लिए कई महीनों तक बार-बार ऑडिशन दिए थे। वह लोग फीडबैक के लिए भेजते थे और फिर दोबारा कॉल करते थे। ऐसा कई बार हुआ। इसके बाद मेरी मुलाकात आदित्य धर से हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा कि आपको अपनी दाढ़ी बढ़ानी पड़ेगी और सिर मुंडवाना होगा। मैं इस बात के लिए तुरंत तैयार हो गया क्योंकि मैं जानता था कि यह जबरदस्त किरदार है। इस किरदार के लिए मैंने बहुत तैयारी की थी। मैंने साल 2018 में दोबारा ऐक्टिंग शुरू की थी और मेरे लिए यह मौका बहुत जरूरी थी।'

 

बिमल ने  रणवीर सिंह संग काम करने का अनुभव बताते हुए कहा, 'रणवीर ने खुद को इस फिल्म में डूबा दिया था। वह सिर्फ हमजा नहीं था।। वह एडी भी था। वह प्रोड्यूसर भी था। वह सेट पर सबकी जरूरतों का ध्यान रखता था। मेरा सूट पर पहला दिन था और जरूरी सीन शूट करने से पहले हमारे बीच में इमोशनल बातें हुई। वह इस बात का ध्यान रखता था कि सेट पर शूट से पहले सबकुछ सही रहे। वह बहुत ही यंग है लेकिन उनका काम कमाल का है। उन्होंने मेरे लिए हर सीन को केक वॉक की तरह आसान कर दिया।' फिल्म में बिमल के ज्यादातर सीन अक्षय खन्ना के साथ थे।

 

यह भी पढ़ें: पूरी 'चिरैया' सीरीज में चुप्पी, अम्मा के रोल में बस एक डायलॉग से छाईं सरिता जोशी

 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन

यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिका में हैं।  फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले पार्ट के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। धुरंधर 1 ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।


और पढ़ें