बॉलीवुड अभिनेत्री शहाना गोस्वामी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 'रॉक ऑन', 'फिराक', 'हीरोइन', 'मिडनाइट चिल्ड्रन', 'ज्विगाटो' और 'संतोष' समेत कई फिल्मों में काम किया है। 

 

वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शहाना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह मिलिंद सोमान से ब्रेकअप के बाद इटली के रेस्टोरेंट मालिक मॉरो गाजी को डेट कर रही थीं।

 

यह भी पढ़ें: इम्तियाज अली ने दीपिका की 'गुड गर्ल इमेज' पर किया था कमेंट, अब दी सफाई

ओपनरिलेशनशिप में रह चुकी हैं शहाना

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह ओपन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि लोग प्यार को किसी बंधन में क्यों डाल देते हैं। मैंने कई लोगों को देखा है जिन्होंने शादी नहीं की लेकिन सालों से साथ में रह रहे हैं। आपको अपने लोगों को स्पेस देना चाहिए। मुझे नहीं लगता है कि प्यार में इंसान का कोई रूल होना चाहिए।'

 

आपके लिए ओपन रिलेशनशिप का क्या मतलब है? उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताती हूं कि मैं कभी एक पार्टनर के साथ नहीं रही हूं। उदाहरण के तौर पर ये दोस्ती की तरह है। आपकी दोस्ती हर व्यक्ति के साथ अलग होती है। दो लड़कियों में भी दोस्ती अलग-अलग होगी क्योंकि हर व्यक्ति की पर्सनैलिटी अलग है। मेरे लिए ओपन रिलेशनशिप एक दोस्ती है जो कभी सिर्फ दोस्ती तक रह सकती है, कभी फिजिकल हो सकता है या सिर्फ इमोशनल बॉन्ड हो सकता है। उसको आप एक दिशा में मोड़ नहीं सकते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: परमवीर सिंह चीमा की 'द पीरामिड स्कीम' की चर्चा क्यों, कब रिलीज होगी सीरीज?

पार्टनर्स को एक-दूसरे के बारे में पता होता है

उन्होंने आगे कहा, आपके रिलेशनशिप के बेसलाइन प्यार और दोस्ती है। सिदार्थ ने कहा, 'तो आप अपने पार्टनर को पुराने वाले के बारे में बता देती हैं'? शहाना ने कहा, 'मैं अपने पार्टनर को बता देती हूं कि मैं पिछले हफ्ते इस व्यक्ति के साथ थी। मैं अपने रिलेशनशिप को लेकर क्लियर रही हूं। मैं अपने किसी भी रिलेशनशिप को लेकर कैजुअल नहीं रही हूं। मैं बहुत इंटेंस पर्सन हूं।'