बॉलीवुड की 'हीरो नंबर वन' कहे जाने वाली गोविंदा 7 साल बाद बड़े प्रदे पर कमबैक कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' और दुनियादारी का ऐलान किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिल्म 'रूपा' की हीरोइन रानी स्वर्णकर से सबको मिलवाया। गोविंदा ने फैंस को बताया है कि यह फिल्म युवाओं के लिए हैं। वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
हाल में सुनीता अहूजा से गोविंदा की फिल्म के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। सुनीता ने कहा कि आप सिर्फ मेरी और मेरे बेटे यशवर्धन की फिल्म के बारे में बात करें।
यह भी पढ़ें: '3 इडियट्स का सोनम वांगचुक से कोई लेना-देना नहीं', वायरल हो गया आमिर खान का बयान
गोविंदा के कमबैक पर बोलीं सुनीता
सुनीता ने कहा, 'ये जगह नहीं है किसी रूपा वूपा के बारे में बात करने की। आप लोग सिर्फ मेरे और मेरे बेटे यशवर्धन की आने वाली पिक्चर के बारे में बात करें। एकता कपूर हमारी प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने इतना पैसा खर्चा किया है। हर जगह आप लोग सिर्फ यशवर्धन और सुनीता की बात करिए। बाकि किसी के लिए मुझे कोई बात चीत नहीं करनी है।'
उन्होंने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा, 'वह मेरे बेटा है, बहुत ही टैलेंटेड है और बहुत संस्कारी हैं। मैंने उसे बड़ा किया है। मैंने उसका काम देखा है। वह 100 टका आगे जाएगा। आप लोग उस पर प्यार बनाए रखिए।'
यह भी पढ़ें: '3 इडियट्स का सोनम वांगचुक से कोई लेना-देना नहीं', वायरल हो गया आमिर खान का बयान
गोविंदा और सुनीता की पर्सनलाइफ चर्चा में क्यों?
गोविंदा और सुनीता लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सुनीता हाल ही में रियिलटी शो 'लॉक अप 2' में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने खुलासा किया था कि गोविंदा के कई अफेयर्स थे लेकिन मैं उससे प्यार करती थी। सब कुछ सह लिया मैंने। उन्होंने कहा था कि हमारी शादी में थर्ड पार्टी शामिल थी। अब मैं सिर्फ अपने बच्चों के लिए जीना चाहती हूं। इस उम्र में यह सोचकर अपना शुगर और डायबिटीज नहीं बढ़ाना चाहती हूं। हालांकि गोविंदा ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया था। बता दें कि सुनीता अब 'लॉक अप 2' से बाहर हो गई हैं।
