बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। सनी और राजकुमार संतोषी इससे पहले साथ में 'घायल', 'घातक', 'दामिनी' में साथ काम किया था। ये तीनों फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट थी। अब 'बटंवारा 1947' रिलीज हुई है।
इस फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है लेकिन इस फिल्म को लेकर देशकों के बीच में कोई बज नहीं है। दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया है। सिनेमाघरों में 'बंटवारा 1947' के साथ इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज हुई है। एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट के मुताबिक कमाई के मामले में 'आवारापन 2' आगे चल रही है। आइए जानते हैं फिल्म कहां चूंकि?
यह भी पढ़ें: ऐक्शन से भरपूर है '7 डॉग्स' का ट्रेलर, संजय और सलमान मचाएंगे बवाल
इन कारणों से चूंकि सनी की फिल्म
सनी देओल का पुराना अंदाज नहीं
फिल्म में सनी देओल का पुराना अंदाज देखने को नहीं मिला है। इस फिल्म में सनी बेहद शांत दिख रहे हैं लेकिन उनकी डायलॉग और फाइटिंग सीक्वेंस देखकर 'गदर 2' की याद आएगी। आपको फिल्म देखकर ऐसा अनुभव नहीं होगा कि आपने कुछ नया देखा है।
कमजोर कहानी
'बटंवारा 1947ट की कहानी बहुत कमजोर है। फिल्म का पहला हाफ ठीक है लेकिन दूसरे हाफ में कहानी पूरी तरह से स्लो हो जाती है। फिल्म का क्लाइमेक्स आपके पहले ही प्रीडिक्ट कर लेंगे।
करण देओल लगे बोरिंग
सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। करण ने फिल्म में सनी के बेटे का रोल प्ले किया है। पूरी फिल्म में उनकी ऐक्टिंग एक ही फ्लो में चल रही है।
यह भी पढ़ें: ऐक्शन से भरपूर है '7 डॉग्स' का ट्रेलर, संजय और सलमान मचाएंगे बवाल
90 के दशक की फिल्म
हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर ' धुरंधर ' जैसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसने सिनेमा के स्टैंडर्ड को बढ़ा दिया है। वहीं सनी की 'बंटवारा 1947' देखकर आपको लगेगा की 90 की फिल्म देख रहे हैं। फिल्म में सनी और शबाना आजमी के बीच के सीन्स आपको इमोशनल कर देंगे। फिल्म में हिंदू और मुस्लिम एंगल को दिखाया गया है।
विलेन पड़ा फीका
फिल्म में अभिमन्यु सिंह ने नेगेटिव रोल प्ले किया है। वह फिल्म में बिल्कुल भी प्रभावशाली नहीं लग रहे हैं। फिर चाहे उनकी ऐक्टिंग हो या फिर उनकी डायलॉग डिलीवरी हो। उनकी ओवर ऐक्टिंग देखकर आपका मूड खराब हो जाएगा।
