संजय दत्त और
सलमान खान
साथ में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स साथ में फिल्म '7 डॉग्स' में नजर आने वाले हैं। यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी।
'7 डॉग्स' एक अरबी ऐक्शन फिल्म है जिसकी कहानी ड्रग सिंडिकेट 'पिंक लेडी' के इर्दगिर्द घूमती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी इंटरपोल अफसर खालिद अली अजीज के बारे में हैं जो इस ड्रग सिंडिकेट के पकड़ने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर में धुआंधार ऐक्शन सीन्स देखने को मिले हैं।
यह भी पढ़ें: 'आधे शबाना आजमी टाइप थे, यह कैसा जेन-जी प्रोटेस्ट', कंगना रनौत का नया बयान
ऐक्शन से भरपूर है '7 डॉग्स' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म को आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है। दोनों की जोड़ी ने साथ में 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' और 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई'के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में सलमान और संजय दत्त कैमियो रोल में नजर आएंगे। हालांकि दोनों के कैरेक्टर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।
View on Instagram
सलमान और संजय ने इससे पहले साथ में फिल्म 'पहले साजन' (1991), 'चल मेरे भाई' (2000), 'ये है जलवा' (2002) में काम किया था। हाल ही में दोनों को एपी ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो 'ओल्ड मनी' में देखा गया था। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद है। अब दोनों साथ में इंटरनेशनल फिल्म में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: स्वंतत्रता दिवस पर 10 साल में 17 फिल्में रिलीज, सिर्फ 6 हैं देशभक्ति फिल्में
वहीं सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रागंदा सिंह लीड रोल में है। वह इन दिनों साउथ फिल्म मेकर वामसी पेडिपल्ली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा लीड रोल में हैं।