बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना फिल्म 'महाकाली' से तेलुगू डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। यह अक्षय की पहली माइथोलॉजिकल फिल्म है जिसमें वह ऐक्शन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय असुरगुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं।

 

उनके साथ भूमि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। भूमि शेट्टी ने फिल्म में माता काली का रोल प्ले किया है। महाकाली के रूप में भूमि शेट्टी छा गई हैं। दर्शक उनके बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कौन है भूमि शेट्टी?

 

यह भी पढ़ें: कंगना ने कृति सैनन के रक्षाबंधन ऐड पर उठाए सवाल, बोलीं- बिकनी क्यों पहनी?

कौन हैं भूमि शेट्टी?

भूमि शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ सिनेमा और टेलीविजन से की थी। वह कर्नाटक के कुंडापुरी की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम भास्कर शेट्टी और मां का नाम बेबी शेट्टी है। साल 2018 में 'हैदराबाद टाइम्स' ने उन्हें मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑफ स्मॉल स्क्रीन चुना था। वह कन्नड़ टीवी सीरीज 'किन्नारी' और तेलुगू सीरीज 'निन्ने पेल्लादथा' में नजर आ चुकी हैं। वह 'बिग बॉस कन्नड़' के सातवें सीजन में नजर आ चुकी हैं जिसे किच्चा सुदीप ने होस्ट किया था।

 

2021 में वह तेलुगू शो Attarintlo Akka Chellelu में नजर आई थीं। इसी साल उन्होंने कन्नड़ इंडस्ट्री में फिल्म इक्कत से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी। भूमि हाल ही में विजय देवरकोडा की फिल्म 'किंगडम' में नजर आई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'लफुआ है वह दारू पीता है', पवन सिंह पर भड़के तेज प्रताप, वीडियो हुआ वायरल

अक्षय ने क्यों चुनी 'महाकाली'?

अक्षय ने हाल ही में फिल्म 'द्दश्यम 3' छोड़ दी क्योंकि उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने के लिए कहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय ने ' धुरंधर ' और 'छावा' की सफलता के बाद उन्होंने मेकर्स से 21 करोड़ रुपये की मांग की थी। ऐसे में एक सवाल उठता है कि अक्षय ने माइथोलॉजिकल किरदार निभाने का फैसला क्यों किया? दर्शक इसके बारे में जानने के लिए बेहद ऐक्साइटेड हैं।

 

फिल्म से जुड़े करीब सूत्र ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'हमेशा की तरह अक्षय अपने फैसलों को सोच समझकर लेते हैं। उन्हें गुरु शुक्राचार्य का रोल काफी मजेदार लगा। हिंदू पौराणिक कथाओं में शुक्राचार्य असुरों के सम्मानित गुरु थे जिन्होंने असुरों को देवताओं के खिलाफ लड़ने की सलाह दी। उनका काम मरे हुए असुरों को जीवित करना था जबकि मां काली असुरों का विनाश करती थी। इस वजह से दोनों एक-दूसरे के विरोधी पक्ष में थे।'