भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल से शादी करने वाली थीं। दोनों की शादी के समारोह चल रहे थे लेकिन अचानक यह शादी रुक गई। संगीत वाले दिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आया और शादी स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी की पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को चीट किया है और अब एक नया नाम इस विवाद में जुड़ गया है। कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी को पलाश मुच्छल की शादी स्थगित होने का कारण बताया जा रहा है।
स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी जब से स्थगित हुई है तब से सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं। नंदिका से पहले मैरी डी कास्टा और एक अन्य महिला का नाम भी इस विवाद में सामने आया था। लोग पलाश मुच्छल के लिए लिख रहे हैं कि उन्होंने स्मृति मंधाना पर चीट किया है। अब रेडिट पर एक पोस्ट में पलाश और नंदिता के बीच रिश्ता होने का दावा किया गया है। एक पोस्ट में लिखा है कि शादी टूटने का मुख्य कारण नंदिका है और संगीत की रात नंदिका और पलाश आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे। हालांकि, पलाश और स्मृति के परिवार ने इस विवाद पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
यह भी पढ़ें-- क्या पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? शादी टालने की असली वजह आई सामने

कौन हैं नंदिका?
नंदिका एक डांस कोरियोग्राफर हैं और पलाश मुच्छल को उनकी शादी के लिए वह डांस सीखा रही थी। उनके इंस्टाग्राप पर 48.4 हजार फॉलोअर्स हैं लेकिन फिलहाल उनका अकाउंट प्राइवेट है। नंदिका ने जाने-माने कारियोग्राफर पीयूष भगत और शाजिया के साथ मिलकर काम किया है। वह बोस्को डांस टीम के साथ काम करती हैं। दावा किया जा रहा है कि इसी टीम ने नंदिका को पलाश मुच्छल को डांस सीखाने के लिए भेजा था।
संगीत समारोह की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें नंदिका और पलाश एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इसी तस्वीर के साथ लोग उन दोनों के अफेयर की कहानी पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, पलाश मुच्छल या उनसे जुड़े किसी भी व्यक्ति ने अभी तक इस विवाद पर कुछ नहीं कहा है। इससे पहले नंदिका और पलाश को साथ नहीं देखा गया था। सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि स्मृति ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों परिवारों में बवाल हुआ और स्मृति के भाई ने पलाश पर हमला कर दिया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्मृति के पिता के सीने में दर्द हो गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- 252 करोड़ की ड्रग्स केस में ओरी से 8 घंटे हुई पूछताछ, बाकियों का भी आएगा नंबर?
अब तक क्या-क्या हुआ?
शादी स्थगित होने के बाद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से अपनी और पलाश की सारी तस्वीरें हटा दी। इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे थे कि दोनों के बीच में कुछ तो गलत हुआ है। लोग हैरान थे कि अचानक स्मृति ने तस्वीरें डिलीट क्यों कर दी। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर पलाश और एक महिला के के फ्लर्टी चैट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए।

मैरी डी कोस्टा नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पलाश के साथ चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। चैट में पलाश उस महिला के साथ स्मृति के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और टूर के बारे में बात कर रहे हैं। मैरी ने पलाश से पूछा कि क्या तुम स्मृति से प्यार करते हो? इस सवाल का पलाश ने कोई जवाब नहीं दिया। सोशल मीडिया पर यह चैट्स वायरल होते ही लोग कहने लगे की पलाश स्मृति को चीट कर रहे हैं।
