ओटीटी रियालिटी शो 'द अलायंस' का नया एपिसोड इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने एलिमिनेशन के दौरान अपनी ही दोस्त डॉली जावेद के खिलाफ वोटिंग की है। यह वोट, उन्हें घर से बेघर करने के लिए किया गया है। रीवा के इस फैसले के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग नाराज हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह तो बेहद गलत है कि जिसे रीवा ने दोस्त और बहन कहा, उसकी को शो से बाहर भेजने के लिए वोट कर दिया। 

 

कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'द अलायंस' में घर से बेदखल होने से पहले डॉली जावेद ने कुशाल टंडन की बैंड बजा रखी थी। शो में डॉली को काफी सारे दर्शक पसंद करने लगे थे लेकिन हाल ही डॉली की ही खास दोस्त रीवा ने उन्हें शो से बाहर कर दिया है।

 

रीवा के इस कदम से कई यूजर्स नाराज हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें सांप और धोखेबाज तक कह दिया, जबकी कुछ लोगों का कहना है कि यह एक गेम शो है इसलिए हर कंटेस्टेंट अपना गेम खेलने के लिए आजाद है। वहीं उर्फी जावेद ने भी अपनी बहन डॉली जावेद के साथ देते हुए रीवा के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: विवाद के बाद बदला गया अजय देवगन की 'चौहान' का टीजर, मोहम्मद जीशान की आवाज हटाई

रीवा ने क्या किया?

'द अलायंस' के हालिया एपिसोड में एलिमिनेशन के दौरान रीवा किशन ने डॉली जावेद के खिलाफ वोट किया। शो में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी इसलिए रीवा के इस फैसले ने दर्शकों को चौंका कर रख दिया। वोटिंग के बाद डॉली को शो से बाहर होना पड़ा। वहां मौजूद ज्यादातर कंटेस्टेंट का मानना था कि वृद्धि के मुकाबले डॉली बच जाएंगी इसलिए उनका बाहर होना सभी के लिए बहुत शॉकिंग था। एलिमिनेशन के बाद रीवा ने खुलासा किया कि उन्होंने डॉली के खिलाफ वोट इसलिए दिया क्योंकि उन्होंने कुशाल टंडन से ऐसा करने का वादा किया था।

 

रीवा ने बताया कि हालांकि वह डॉली अपनी छोटी बहन मानती थी लेकिन उसे लगा कि कुशाल से किए गए वादे को निभाने के अलावा उसके पास ओर कोई ऑप्शन नहीं था। रीवा की यह बात दर्शकों को बिल्कुल भी रास नहीं आई जिसके बाद लोगों ने रीवा को अपनी चपेत में ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'बहुत बदतमीज हैं आकांक्षा...', फराह खान लॉकअप में भड़क क्यों गईं?

फैंस दो हिस्सों में बटें

इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ यूजर्स का कहना है रीवा जैसी लड़की हमेशा कुशाल टंडन जैसा जहरीला इंसान को ही चुनेंगी। वहीं कुछ यूजर्स रीवा के सपोर्ट में कहते हैं कि रियालिटी शो में दोस्ती से ज्यादा गेम मायने रखता है। इसी बीच डॉली जावेद की बहन उर्फी जावेद ने भी सोशल मीडिया पर रीवा किशन पर निशाना साधा है। उर्फी ने कहा कि अगर रीवा को डॉली इतनी अच्छी लगती थी तो फिर उन्होंने डॉली को वोट आउट क्यों किया।