logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बहुत बदतमीज हैं आकांक्षा...', फराह खान लॉकअप में भड़क क्यों गईं?

लॉक अप 2 में इस वीकेंड के एपिसोड में फराह खान अकांक्षा चौधरी की क्लास लगाती नजर आएंगी। फराह ने आकांक्षा को इस हफ्ते की सबसे बदतमीज लड़की का टैग भी दे दिया।

lock up 2 farah khan angry akanshka chaudhary

इस वीकेंड एपिसोड में फराह आकांक्षा की क्लास लगाते नजर आंएगी, Photo Credit- Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते फराह खान ने श्रेया को क्लास लगाई थी। अब इस हफ्ते फराह खान ने आकांक्षा चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार सबसे बदतमीज और झगड़ालु लड़की श्रेया नहीं, बल्कि आकांक्षा है।

शो में शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चौधरी के बीच जोरदार लड़ाई हो गई। योगेश रावत ने शिल्पा शिंदे के लिए मंगाई गई प्रीमियम थाली को दो बार छीन लिया। इसमें राम कपूर और हर्षद चोपड़ा भी उनके साथ थे। इस वजह से शिल्पा को वेज थाली खानी पड़ी। शिल्पा शिंदे इसे देखकर भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।

 

यह भी पढ़ें: IVF, 150 इंजेक्शन, दर्द..., अनुष्का रंजन के मां बनने की कहानी रुला देगी

आकांक्षा चौधरी ने की बदतमीजी

'लॉकअप 2' जब से स्टार्ट हुआ है तभी से ही आकांक्षा हर एक कंटेस्टेंट के साथ भिड़ती नजर आई हैं लेकिन इस हफ्ते तो अकांक्षा ने हद ही मचा दी। आकांक्षा ने पहले माधुरी जैन के बिस्तर पर पानी गिराया और फिर श्रेया कालरा पर थूक कर उसे शो से बाहर निकालने की धमकी दी। इतना ही नहीं इस हफ्ते अकांक्षा ने अपना निशाना शिल्पा को भी बनाया। आकांक्षा ने शिल्पा के बिग बॉस 11 में बिताए गए समय पर तंज कसते हुए कहा कि शिल्पा ने रोटियां बनाकर शो को जीता था। इसके अलावा भी आकांक्षा ने शिल्पा की उमर का लिहाज करे बिना उन्हें बहुत कुछ बोला।

 

यह भी पढ़ें: कपिल दिनकर कौन हैं? इंडिया गॉट लेटेंट में जीते 1 लाख, नर्वस हो गए समय रैना

क्या बोली फराह खान?

वीकेंड एपिसोड में दिखाया जाएगा कि फराह खान कुछ कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाने वाली हैं। फराह योगेश से कहती हैं, 'योगेश मैं तुमसे पूछना चाहती हूं, क्या तुम्हारे पास वहां खाने के लिए पैसे नहीं हैं जो तुम शिल्पा की थाली चुरा रहे हो?'

फराह खान सबसे ज्यादा आकांक्षा  चौधरी पर भड़कते नजर आएंगी। फराह कहती हैं, 'श्रेया आज सबसे बदतमीज, सबसे झगड़ालु, सबसे चिड़चिड़ा इंसान आप नहीं थी, आकांक्षा चौधरी थी।" फराह आकंक्षा से आगे पूछती हैं कि वो किसी और का करियर बर्बाद करने वाली कौन होती है।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें