logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कपिल दिनकर कौन हैं? इंडिया गॉट लेटेंट में जीते 1 लाख, नर्वस हो गए समय रैना

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के दूसरे एपिसोड में उत्तर प्रदेश पुलिस के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर ने शो जीत लिया है। पढ़ें रिपोर्ट।

india got latent season 2

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2, Photo Credit- You Tube

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन का दूसरा एपिसोड शुक्रवार को जारी हो गया। इस एपिसोड में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड कंटेस्टेंट आए लेकिन कमाल किया कपिल दिनकर ने। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं। कपिल दिनकर ने अपनी शानदार आवाज में गाना गाकर हर तरफ छा गए। उनकी परफॉर्मेंस देखकर शो के जज समय रैना और दूसरे गेस्ट भी हैरान हो गए। कपिल दिनकर ने 1 लाख रुपये का नगद इनाम भी जीत लिया। समय रैना और हर्ष लिंबाचिया ने कपिल के साथ खूब मस्ती और मजाक किया, जिससे माहौल और भी मजेदार हो गया। शो की शुरुआत मस्ती-मजाक से हुई और फिर एक-एक करके कंटेस्टेंट स्टेज पर आए। 

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का पहला एपिसोड 20 जून 2026 को आया था जिसमें गेस्ट के रूप में आलिया भट्ट और शरवरी शामिल हुए। यहीं अब इस शो का शुक्रवार को दूसरा एपिसोड आ चुका है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। शो की शुरुआत वहीं मस्ती मजाक के साथ होती है जिसके बाद एक एक करके कंटेस्टेंट आने लगते हैं। शो में सब कुछ अच्छा जा रहा था लेकिन उनमें से एक कंटेस्टेंट को देखते ही समय रैना की बोलती बंद होती नजर आई। दरअसल शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर जब उत्तर प्रेदश पुलिस के कांस्टेबल कपिल दिनकर शामिल हुए तो समय रैना ने खूब तंज कसा, जवाब ऐसा मिला कि उनकी बोलती बंद हो गई। 

यह भी पढ़ें: 'उड़ता तीर' या 'हैवान', बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म ज्यादा हिट होगी?

क्या बोले समय और हर्ष?

शो में समय अपनी मजाक करने की आदत से बाज नहीं आते हैं। जहां वो पहली बार कॉन्स्टेबल कपिल को देखकर घबरा गए थे वहीं लास्ट में समय ने पुलिस अधिकारी के साथ काफी मजाक मस्ती की। शो के दौरान समय और हर्ष कपिल का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, 'अगर इन्हें किसी को पकड़ना होता होगा, तो ये गाना गाते हुए कहते होंगे, ओए तुस्सी भाग कहां रहे हो' इस पर पुलिस अधिकारी कपिल दिनकर तुरंत मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं, 'मैं तेरे गोली मार देवा सी।' कपिल का यह जवाब सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

 

यह भी पढ़ें: OTT से थिएटर तक, कौन सी फिल्में और वेब सिरीज हो रहीं रिलीज?

कौन हैं कपिल दिनकर?

कपिल दिनकर उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं जिनका चयन 2021 में हुआ था। शो में उन्होंने अपने बारे में काफी कुछ खुलासे किए। कपिल ने बताया कि उन्हें बचपन से सिंगर बनना था लेकिन उनकी मां उन्हें पुलिस की वर्दी में देखना चाहती थी। कपिल एक सिंगर, गीतकार के साथ-साथ कंपोजर भी हैं। इसके अलावा कपिल ने 3 किताबें लिख ली हैं और 8 अन्य किताबों पर काम कर रहे हैं। शो में उन्होंने बताया कि वे पुलिस विभाग के इकलौते ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें प्रोफेशनली सिंगिंग करने की आधिकारिक अनुमति मिली हुई है। 


और पढ़ें