साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह एक ऐक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे लेकर पिछले कुछ समय से जबरदस्त बज बना हुआ था।

 

यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोग लगातार रिस्पॉन्स दे रहे हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले दर्शकों का रिव्यू जान लें।

 

यह भी पढ़ें: ना पति जिंदा हैं, ना बच्चे, किसे मिलेगी डॉली पार्टन की 6 हजार करोड़ की संपत्ति?

दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

'टॉक्सिक' में यश की दमदार ऐक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई। एक व्यक्ति ने लिखा, 'टॉक्सिक फर्स्ट हाफ टॉर्चर। फिल्म के पहले घंटे में बिना कहानी के रोमांस दिखाया गया। दूसरा हाफ फिल्म को बचा सकता है वरना डिजास्टर है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'टॉक्सिक फिल्म बीजेएमआई म्यूजिक से भरा है जिसे झेला नहीं जा सकता है। फिल्म की कहानी औसतन है। यश ने दमदार ऐक्टिंग की। यश और कियारा की केमिस्ट्री कमाल की है।'

 

 

 

 

 

 

 

तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'टॉक्सिक सबसे घटिया फिल्म है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'टॉक्सि अभी खत्म की है। फिल्म की कहानी अच्छी है लेकिन दो चीजें अच्छी नहीं है। पहला फर्स्ट हाफ और दूसरा सेकंड हाफ। अगर दोनों को ठीक कर लिया जाए तो फिल्म ब्लॉकबस्टर हो सकती है।'

 

यह भी पढ़ें: 'गांधारी' का ट्रेलर रिलीज, तापसी पन्नू की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल

'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हिंदी भाषा में 40 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। अगर फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता है तो पहले दिन फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई कर सकती है।