अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म 'गांधारी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में तापसी इंटेंस ऐक्शन करते हुए नजर आ रही है। इस फिल्म में तापसी एक ऐसी मां के किरदार में नजर आ रही हैं जो अपनी अगवा हुई बेटी को ढूंढने के लिए हर हद पार करने को तैयार है।
उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने ट्रेलर में दर्शकों का दिल जीत लिया है। तापसी की फिल्म गांधारी नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर को रिलीज होगी। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कैसे एक मां का डर उसकी सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत बन जाता है।
तापसी की बेटी को उसकी आंखों के सामने अगवा कर लिया जाता है। जब वह उसे बचाने के लिए दौड़ती है तो एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है। वह आंखों की रोशनी जाने के बाद भी अपनी बेटी की तलाश नहीं छोड़ती है। वह अपनी बेटी को बचाने के लिए खुद को तैयार करती हैं और पूरी ताकत से दुश्मन लड़ती है। वह कसम खाती हैं कि अपनी बेटी मिष्टी को बिना वापस लिए नहीं लौटेंगी।
'गांधारी' में तापसी के साथ इशवाक सिंह, जतिन सरना, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और छाया कदम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को कनिका ढिल्लों ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है।
तापसी पन्नू ने कहा, 'गांधारी में काम करने के दौरान जो बात मेरे मन में सबसे ज्यादा रही, वह थी बानी का हार न मानने का जज्बा तब भी जब हालात उसके बिल्कुल खिलाफ थे। इस रोल के लिए शारीरिक रूप से फिट रहना बहुत जरूरी था। उसके पक्के इरादे ने मेरा ध्यान अपनी तरफ खींचा।'