चिली की राजधानी सैंटियागो के रेंका इलाके में गुरुवार को एक ट्रक में दुर्घटना होने से आग लग गई। इस दुर्घटना में 4 लोगों की जान चली गई। ट्रक में लिक्विड गैस भरी हुई थी। यह अचानक बेकाबू होकर सड़क की रैलिंग से टकरा गया और पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें से तेजी से गैस बाहर निकलने लगी और पूरी सड़क पर सफेद धुआं फैल गया।

 

इसके तुरंत बाद एक बहुत ही जोरदार धमाका हुआ और पूरी सड़क आग की लपटों में घिर गई। यह धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी और वहां खड़ी गाड़ियों में भी आग लग गई।

 

यह भी पढ़ें: बहस हुई और पत्नी के सिर पर दे मारा पत्थर, बेंगलुरु में शक के चलते कर दी हत्या

4 लोगों की मौत 17 घायल

इस जोरदार धमाके की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ट्रक चलाने वाला ड्राइवर भी शामिल था। आग इतनी तेज़ थी कि उसने सड़क पर खड़ी लगभग 50 गाड़ियों को अपनी जद में ले लिया, जिससे वे गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं। पास की कुछ दुकानों और ऑफिसों में भी आग लग गई जिससे काफी नुकसान हुआ। इस हादसे में करीब 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत बहुत खराब है और वे अस्पताल में भर्ती हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्या हुआ कि अचानक अलकनंदा में टकराए दो स्पीड बोट? वायरल हुआ वीडियो

जांच जारी है

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने इस घटना पर गहरा दुख जाताया है। उन्होंने कहा कि यह एक 'बहुत ही दुखद और गंभीर' है और सरकार प्रभावित परिवारों की पूरी मदद करेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि गलती किसकी थी। फिलहाल पुलिस और एक्सपटर्स यह देख रहे हैं कि क्या ट्रक में कोई खराबी थी या ड्राइवर से कोई चूक हुई। सुरक्षा के लिए अभी उस पूरे इलाके को बंद कर दिया गया है।