चीन में एक सामान्य फूड डिलीवरी राइडर ने देश का सबसे सम्मानित साहित्यिक सम्मानों में से एक जीत लिया। घर-घर जाकर लोगों को खाना डिलीवर करने वाले 56 साल के वांग जिबिंग ने अपने पेशे को ही अपना गहना बना लिया। वांग जिबिंग ने काम पर अपने रोजाना के अनुभवों को लेकर कविता लिख डाली। इसी जीवंत यथार्थवादी कविता के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।

 

वांग जिबिंग को उनके कविता संग्रह लो फ्लाइट के लिए प्रतिष्ठित लू शुन लिटरेरी प्राइज से सम्मानित किया गया है। यह रचना चीन की तेजी से बढ़ती गिग इकॉनमी में फूड डिलीवरी वर्कर्स के संघर्षों, उम्मीदों और हिम्मत से प्रेरित है।

 

वांग जिबिंग को यह अवॉर्ड मशहूर चीनी लेखक 'लू शुन' के नाम पर दिया गया है। लू शुन अवॉर्ड चीन में सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है।

 

यह भी पढ़ें: क्या अब माता-पिता और दादा-दादी को कनाडा नहीं ले जा पाएंगे युवा? PGP पर लगी रोक

वांग जिबिंग ने छोटे-मोटे काम किए

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वांग जिबिंग ने कई दशकों तक अलग-अलग छोटे-मोटे काम किए हैं। साल 2019 में उन्होंने फूड डिलीवरी राइडर के तौर पर काम करना शुरू किया था। अपने बिजी काम के बावजूद उन्होंने कविताएं और निबंध लिखना जारी रखा। वह अक्सर डिलीवरी के बीच इंतजार करते समय कागज की छोटी पर्चियों पर आइडिया लिखते थे।

 

समय के साथ, कवि वांग जिबिंग की लेखनी चीनी सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने लगी। धीरे-धीरे उन्हें चीन में पहचान मिली। अवार्ड की घोषणा के बाद बोलते हुए, वांग जिबिंग ने माना कि रिजल्ट का इंतजार करते समय वह परेशान थे।

अवॉर्ड मिलते समय घबरा गए थे वांग

वांग ने कहा, 'मैंने अपनी सांस रोक ली थी और बहुत घबराया हुआ था। एक बार जब यह बात सामने आई, तो सब कुछ ठीक हो गया।' जिआंग्सू प्रांत में जन्मे वांग को पैसे की दिक्कतों की वजह से बचपन में ही स्कूल छोड़ना पड़ा था। कई सालों तक उन्होंने कंस्ट्रक्शन साइटों में काम किया, कूड़ा बीनने का काम किया और फूड डिलीवरी शुरू करने से पहले सड़क के स्टॉल पर सामान बेचा।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के परमाणु प्लांट पर किया अटैक, जंग और तेज होने का खतरा बढ़ा

 

हालांकि, इन संघर्षों के दौरान वांग ने अपना साहित्य के लिए प्रेम कभी नहीं छोड़ा। वह लगातार कविताएं और निबंध लिखते रहे और ऑनलाइन शेयर करते रहे।

'मैन इन अ हर्री' वायरल हुई कविता

बीबीसी ने बताया है कि वांग ने पहली बार 2022 में तब सबका ध्यान खींचा जब उनकी कविता 'मैन इन अ हर्री' वायरल हुई। यह कविता 2019 में एक परेशान करने वाली डिलीवरी से प्रेरित थी, जिसके दौरान उन्होंने गलत पता मिलने के बाद एक कस्टमर को ढूंढने में घंटों बिताए थे। कविता की प्रसिद्धी की वजह से आखिरकार 2023 में वांग का पहला कविका संग्रह, मैन इन अ हर्री: पोएम्स ऑफ अ फूड डिलीवरी राइडर प्रकाशित हुआ।