गुजरात का रहने वाला 27 साल का कवनकुमार पटेल अमेरिका के ओमाहा शहर के एक होटल में काम करता था। उसने एक नाबालिग लड़की का शोषण करने के लिए लड़कियों की सप्लाई करने वाले अपराधियों को पैसे दिए थे, जिसके आरोप में अमेरिकी कोर्ट ने उसे 10 साल की जेल की सजा सुनाई है। कवनकुमार अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रह रहा था इसलिए अपनी सजा पूरी करने के बाद उसे वापस भारत भेज दिया जाएगा।

 

यह मामला पिछले साल जनवरी में तब सामने आया जब पुलिस को एक चोरी की रिपोर्ट मिली। जब पुलिस जांच करने पहुंची, तो वहां लड़कियों की जबरन खरीद-फरोख्त और धंधा कराने से जुड़े सबूत मिले। इसके बाद होमलैंड सिक्योरिटी और ओमाहा पुलिस ने मिलकर एक्शन लिया जिसमें 15 और 16 साल की दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया। इन लड़कियों को दूसरे राज्य से लाकर एमेरिकइन होटल में रखा गया था।

 

यह भी पढ़ें: दोनों पैर कट गए थे, सिर्फ हाथों के दम पर एवरेस्ट चढ़ गया रूस का यह शख्स

होटल स्टाफ को मिली छूट

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने उन पर दबाव बनाया था कि वे होटल के स्टाफ के साथ संबंध बनाएं ताकि होटल के कमरे का किराया कम हो जाए और उन्हें वहां से निकाला न जाए। कवनकुमार पटेल ने माना कि उसने एक लड़की के लिए होटल के काउंटर वाले ड्रॉर से पैसे निकालकर उन अपराधियों को दिए थे। इसके बदले होटल के कर्मचारियों ने अपराधियों और उन लड़कियों को कई दिनों तक वहां रहने दिया।

 

यह भी पढ़ें: सेक्युलर हो गया पाकिस्तान? इस्लामपुरा बनेगा कृष्ण नगर, हिंदू नामों पर जोर

लड़कियों को डराकर रखते थे अपराधी

ये अपराधी इंटरनेट पर विज्ञापन देकर ग्राहक ढूंढते थे और लड़कियों से यह गलत काम करवाते थे। लड़कियों को बहुत कम खाना दिया जाता था और उन्हें मजबूर किया जाता था कि वे उनकी हर बात मानें। इस मामले में पुलिस ने लड़कियों को फंसाने वाले मुख्य आरोपियों के साथ-साथ होटल के दो और भारतीय कर्मचारियों सुमित चौधरी और विशाल गोस्वामी पर भी केस दर्ज किया है।