ईरान ने रविवार को ओमान के दुकम पोर्ट पर हमला किया है। ओमानी तट के करीब ही एक तेल टैंकर को भी निशाना बनाया गया है। ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के पास एक तेल टैंकर पर हमला किया गया है। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद स्काईलाइट टैंकर के 20 क्रू सदस्यों को निकाल लिया गया है।

 

यह हमला मुसंदम के खासाब पोर्ट से लगभग 5 नॉटिकल मील उत्तर में होर्मुज स्ट्रेट पर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 क्रू सदस्य भारतीय और 5 ईरानी हैं। टैंकर पर पलाऊ का झंडा लगा था।

टैंकर के इंजन में लगी आग

इस बीच ब्रिटेन के समुद्री परिवहन प्राधिकरण (UKMTO) ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के करीब एक जहाज पर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया है। शुरुआत में इंजन में आग लगने की खबर मिली। मगर कुछ समय बाद इस पर काबू पा लिया गया। 

 

यह भी पढ़ें: तेहरान के दिल पर हमला, 1200 बम गिराए; इजरायल ने जारी किया सबसे भयानक वीडियो

 

ओमान के कुमजार के पास ही एक अन्य टैंकर को भी निशाना बनाया गया है। यह हमला कुमजार से दो नॉटिकल मील उत्तर में घटी है। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का बेहद अहम तेल निर्यात रूट है। यह जलडमरूमध्य सऊदी अरब, ईरान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात को जैसे बड़े तेल उत्पादकों को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।

 

 

 

यह भी पढ़ें: जल उठा POK, आगजनी-हिंसा के बीच कर्फ्यू; पाकिस्तान में बिगड़े हालात

 

होर्मुज जलडमरूमध्य के करीब लगा जाम

शिपिंग डेटा से जानकारी मिली है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास सैकड़ों जहाज फंस हैं। शनिवार को हमले के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। डेटा के मुताबिक करीब 150 टैंकर यहां फंसे हैं। इस बीच गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के मुखिया जसीम अल-बुदैवी ने ओमान में दुकम पोर्ट पर ईरानी हमले और तेल टैंकर को निशाना बनाने की निंदा की है। उन्होंने इसे गंभीर उल्लंघन बताया।