logo

ट्रेंडिंग:

तेहरान के दिल पर हमला, 1200 बम गिराए; इजरायल ने जारी किया सबसे भयानक वीडियो

इजरायल ने रविवार को तेहरान पर भीषण बमबारी की। 24 घंटे में 1200 से अधिक बमों को गिराया जा चुका है। अब ही हमला जारी है। ईरान भी मध्य पूर्व के देशों पर हमला करके जवाब देने में जुटा है।

Israel's massive attack on Tehran

तेहरान पर इजरायल का भीषण हमला। (Photo Credit: X/IDF)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इजरायल और ईरान के बीच दूसरे दिन भी भीषण युद्ध जारी है। रविवार को इजरायली सेना ने तेहरान के दिल पर हमला किया। मध्य ईरान का यह इलाका ईरानी शासन का गढ़ माना जाता है। इजरायली सेना ने बताया कि ऑपरेशन 'रोरिंग लायन' शुरू होने के बाद पहली बार इजरायली वायुसेना ने तेहरान के बीचों-बीच ईरानी शासन के ठिकानों पर हमला किया।

 

उधर, आईडीएफ ने एक वीडियो जारी कर बताया कि पश्चिमी ईरान के तबरीज एयरपोर्ट पर दो एफ 5 और एफ 4 फाइटर जेट को टेकऑफ से पहले ही नष्ट कर दिया गया है। इजरायली सेना के मुताबिक पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1200 से अधिक बमों की बारिश की जा चुकी है। 

 

 

 

 

ईरान ने 27 अमेरिकी ठिकानों पर बोला हमला

 

इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिका के 27 ठिकानों पर एक साथ हमला किया है। तेल अवीव में ईरानी मिसाइल हमले में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दर्जनों अन्य लोग घायल हैं। संयुक्त अरब अमीरात और कतर में भी दूसरे दिन हमले जारी रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे भीषण हमले की चेतावनी दी है। खबर यह भी रहा है कि इराक में अमेरिकी बेस को भी ईरान ने निशाना बनाया है।

 

 

पहली बार साइप्रस पर दागी मिसाइल

ईरान ने पहली बार साइप्रस की तरफ दो मिसाइलें दागीं। इसका खुलासा ब्रिटेन के रक्षा सचिव ने किया। उनका कहना है कि इन हमलों का निशाना ब्रिटिश सैनिक तैनात थे। साइप्रस में करीब 3000 ब्रिटिश सैनिक तैनात हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बहरीन की राजधानी मनामा स्थित क्राउन प्लाजा होटल पर हमला हुआ है। अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों से मनामा के सभी होटलों को खाली करने का आग्रह किया है। आशंका जताई जा रही है कि ईरान और भी होटलों को निशाना बना सकता है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap