अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तुर्की पर मिसाइल से हमला किया गया। हालांकि तुर्की के रक्षा मंत्री का दावा है कि नाटो के रक्षा बलों ने मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है। यह बैलेस्टिक मिसाइल ईरान से लॉन्च की गई थी।
मंत्रालय ने आगे बताया कि मिसाइल का भूमध्य सागर के पास डोर्ट्योल जिले में गिरी है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। यह भी कहा कि तुर्की अपने इलाके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है, चाहे खतरा कहीं से आए।
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने खुले शब्दों में ईरान को चेतावनी भी दी। इसमें कहा कि हम आपको याद दिलाते हैं कि हम अपने देश के प्रति किसी भी शत्रुतापूर्ण काम का जवाब देने का अधिकार रखते हैं। सभी पक्षों से ऐसे कृत्य से बचने की अपील करते हैं, जिससे इलाके में संघर्ष और न फैल जाए।
यह भी पढ़ें: संकट में फंसा पाकिस्तान, सूखने लगे पेट्रोल पंप; सऊदी अरब के सामने गिड़गिड़ाया
सीरिया के रास्ते तुर्की में दाखिल हुई मिसाइल
तुर्की ने अपने बयान में कहा कि ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल का इराकी और सीरियाई एयरस्पेस से गुजरने के बाद तुर्की के एयरस्पेस की तरफ बढ़ रही थी। पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात नाटो के एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने समय रहते इसे निष्क्रिय कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: भारत के करीब ईरानी जहाज पर हमला, 100 लापता; 30 को बचाया गया
तुर्की ने संचार निदेशक बुरहानेटिन दुरान ने सोशल मीडिया पर लिखा, अपने देश और राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प और क्षमता सर्वोच्च स्तर पर है। तुर्की अपने क्षेत्र और एयरस्पेस की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा। अंकारा अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का जवाब देगा। नाटो व सहयोगी देशों के साथ परामर्श और सहयोग जारी रखेगा।
नाटो ने हमले की निंदा की
नाटो ने तुर्की को निशाना बनाकर किए गए ईरानी मिसाइल हमले की निंदा की। नाटो की प्रवक्ता एलिसन हार्ट ने कहा, 'नाटो तुर्किये समेत सभी सहयोगी देशों के साथ मजबूती से खड़ा है, क्योंकि ईरान पूरे इलाके में अपने बिना सोचे-समझे हमले जारी रखे है। हमारी रोकथाम और डिफेंस की स्थिति सभी क्षेत्रों में मजबूत बनी।'
