पाकिस्तान एक बार फिर अपने लोगों की वजह से कटघरे में खड़ा हो गया। संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर भारत ने कई बार पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस बार कराची के पूर्व मेयर आरिफ अजातिया ने ही  UN में अपने देश के नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में असल में किसी चुनी हुई सरकार का नहीं बल्कि वहां की सेना का राज चलता है। यह सेना देश की भलाई करने के बजाय आतंकवाद को अपना कारोबार बना चुकी है। 

 

आरिफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में यह झूठा प्रचार करता है कि भारत पानी रोक रहा है।  जबकि सच्चाई यह है कि पाकिस्तान के भीतर सिंध और बलूचिस्तान जैसे प्रांतों के साथ वहां की सेना और पंजाब प्रांत खुद भेदभाव कर रहे हैं। भारत से आने वाले पानी पर केवल पंजाब का कब्जा हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें: मलेशिया से सिडनी जा रही फ्लाइट में आया अस्थमा अटैक, 58 साल के भारतीय की मौत

कौन हैं आरिफ अजाकिया?

आरिफ अजाकिया एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ-साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। यह पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों और उत्पीड़न के खिलाफ लगातार आवाज उठाने के लिए पहचाने जाते हैं। उनका जन्म 1964 में पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था। इनका परिवार मूल रूप से भारत के गुजरात से संबंध रखता है। वह कराची के जमशेद टाउन के पूर्व मेयर के रूप में भी सेवा दे चुके हैं। 

 

आरिफ हमेशा से ही सिंध और बलूचिस्तान जैसे प्रांतों में मानवाधिकारों के हनन को वैश्विक मंचों पर प्रमुखता से उठाने के कारण वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने सनातन धर्म और भगवद्गीता जैसे हिंदू ग्रंथों को पढ़ा है। इससे वह प्रभावित होकर अपने आप को सनातनी विचारधारा से जुड़ हुआ मानते हैं। 

 

सुरक्षा कारणों से अभी फिलहाल वह पाकिस्तान छोड़कर लंदन में रहते हैं। अपने यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से पाकिस्तानी सरकार, वहां की सेना और धार्मिक कट्टरपंथ की नीतियों पर हमला करते हैं।

 

आरिफ एक बार इसके पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। जब धुरंधर फिल्म आई थी तब उन्होंने एक प्रोग्राम में कहा था कि फिल्म में दिखाई गई सभी चीजें सही है। उन्होंने कहा, 'मैं वहां रह चुका हूं। मुझे सब सच्चाई पता है। भले ही कुछ भी कहा जा रहा हो।' 

 

यह भी पढ़ें: अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए, कस्टडी में ही चली गई 37 लोगों की जान

भाषण की बड़ी-बड़ी बातें

आरिफ ने बताया कि पाकिस्तान में नहरों का सबसे बड़ा तंत्र पंजाब प्रांत में बनाया गया है। भारत से आने वाला ज्यादातर पानी पंजाब में खेती के लिए इस्तेमाल हो जाता है। जब सिंधु नदी सिंध प्रांत में पहुंचती है, तो वह एक बड़ी नदी के बजाय महज एक पतले नाले की तरह रह जाती है। वहीं जब मानसून में ज्यादा पानी आता है तो पंजाब अपने सारे गेट खोल देता है। इस वजह से सिंध के लोग बाढ़ में डूब जाते हैं।


आगे उन्होंने कहा पाकिस्तान सेना ने भारत के खिलाफ भले ही कोई लड़ाई न जीती हो लेकिन वह बलूच, पश्तून और सिंधी समुदायों के खिलाफ लगातार जंग लड़ रही है। चाहे 9/11 का हमला, लंदन-मैड्रिड बम धमाके, बाली हमला या मुंबई का 26/11 हमला हो, दुनिया में जहां भी आतंकवाद की जांच होती है, उसके तार पाकिस्तान से ही जुड़ते हैं।


आरिफ ने अंत में सलाह दी कि यदि पाकिस्तान सच में तरक्की करना चाहता है तो उसे भारत के साथ अपने रिश्ते सुधारने चाहिए। इसके लिए पहला कदम यह होना चाहिए कि पाकिस्तान अपने यहां छिपे सभी वांटेड आतंकवादियों को भारत के हवाले कर दें।