logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एयरफोर्स को मिला पहला HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट, दो तेजस की भी हुई डिलीवरी

भारतीय वायुसेना के जवान अब स्वदेशी एयरक्राफ्ट से ट्रेनिंग लेंगे। एचएएल ने पहला HTT-40 एयरक्राफ्ट वायुसेना को सौंप दिया है। इसके अलावा दो तेजस ट्रेनर विमान भी सौंपे गए हैं।

Indian Airforce

वायुसेना को मिले दो तेजस ट्रेनर विमान। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में आयोजित मल्टी-प्लेटफॉर्म हैंडओवर समारोह में हिस्सा लिया। एचएएल इंडियन एयरफोर्स को दो सीट वाले दो एलसीए तेजस एफओसी ट्रेनर विमान सौंपे गए। 

 

वहीं पहला स्वदेशी HTT-40 बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट भी हैंडओवर किया गया। इसके अलावा पवन हंस को चार ध्रुव नेक्स्ट जेनरेशन हेलीकॉप्टर भी मिले हैं। भारत के आत्मनिर्भरता की दिशा में इसे एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने विधिवत पूजा में हिस्सा लिया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'उदय हुआ तो अस्त भी निश्चित', क्या सच में भागवत ने मोदी सरकार को घेरा?

 

ध्रुव दो इंजन वाला मल्टीरोल हेलीकॉप्टर है। इसका डिजाइन और उत्पादन एचएएल ने किया है। 5.5 टन इसका वजन है। एचटीटी-40 देश में डिजाइन और निर्मित ट्रेनर विमान है। इसका पूरा नाम हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 है। हालांकि शुक्रवार को इसे नया नाम 'अंकुर' मिला है। इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) पहला विमान सौंपा गया है। समझौते के तहत एयरफोर्स को 70 विमान मिलने हैं।

एयरोस्पेस सेक्टर का विकास धीरे-धीरे होता है: राजनाथ सिंह

एयरोस्पेस सेक्टर में आत्मनिर्भरता और स्वदेशी इनोवेशन पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह धीरे-धीरे चलने वाली बहुत बड़ी प्रक्रिया है। एयरोस्पेस सिस्टम के विकास में कोई अचानक बिग बैंग नहीं हो सकता।

 

उन्होंने आगे कहा कि इसमें शामिल हर प्रोडक्ट और कंपोनेंट तरक्की की लंबी सीढ़ी पर एक छोटा कदम है। हमें इन चरणों से होते हुए आगे बढ़ना होगा। जाहिर है कि कई चरणों वाले इस सफर में बहुत सी चुनौतियां आती हैं, लेकिन हमें इन चुनौतियों को बड़े रोडमैप में मील के पत्थर के तौर पर देखना चाहिए, तभी हम इतने जटिल और अहम सेक्टर में तरक्की कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मस्जिद में बड़ा धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा घायल

 

राजनाथ सिंह बताया कि ओएनजीसी ऑफशोर ऑपरेशन के लिए एक स्वदेशी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा कि मैं इसे सिर्फ एक आम काम नहीं, बल्कि एक बड़ी कामयाबी मानता हूं। डीजीसीए सर्टिफाइड स्वदेशी 'शक्ति' इंजन को शामिल करने से भारत की स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमताएं और मजबूत होती हैं। 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम जैसे-जैसे उत्पादन बढ़ाएंगे वैसे-वैसे ये मशीनें न सिर्फ हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएंगी, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देंगी और हमारे राष्ट्रीय गौरव को भी बढ़ाएंगी। रक्षा मंत्री ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर इंटीग्रेटेड एयरोस्पेस इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया।


और पढ़ें