फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने 46 साल की उम्र में सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी मंगेतर एलेक्सिस के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी और सगाई की जानकारी दी। काश पटेल 2023 से ही एलेक्सिस को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने सगाई की है। काश पटेल ने एलेक्सिस के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें एलेक्सिस सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आई।

 

काश पटेल ने 4 अक्टूबर को एक्स पर मंगेतर के साथ फोटो शेयर की थी। उन्होंने फोटो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘कानूनी काम कर ही लिया।’ जानकारी के लिए बता दें कि काश पटेल एफबीआई डायरेक्टर बनने से पहले से ही एलेक्सिस को डेट कर रहे थे। काश पटेल 2023 से ही एलेक्सिस को डेट कर रहे थे। इसके बाद 2025 में एफबीआई के डायरेक्टर बने थे। काश पटेल के एफबीआई डायरेक्टर पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी विल्किंस मौजूद थीं।

 

यह भी पढ़ें: FBI की वांटेड लिस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़, गिरफ्तारी कराने पर मिलेगा 9 करोड़

कंट्री सिंगर हैं काश की मंगेतर

एलेक्सिस विल्किंस एक कंट्री सिंगर और पॉलिटिकल कमेंटेटर हैं, जिनका पहला एल्बम 2023 में रिलीज हुआ था। कंट्री सिंगर लोक गीतों को कहा जाता है। एलेक्सिस विल्किंस लोक गीतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाती हैं। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि उनका उद्देश्य कंट्री संगीत की परंपरा का सम्मान करते हुए उसे थोड़ा आधुनिक तरीके से पेश करना है।

 

एलेक्सिस विल्किंस कुछ समय पहले भी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अमेरिका 250 के तहत नेशनल मॉल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने गाना गाया था। इसके अलावा कुछ समय पहले एलेक्सिस को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। जब उन्होंने काश पटेल की सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल किया था।

 

यह भी पढ़ें: तेहरान में बिना हिजाब महिलाओं ने लगाई रेस, ईरान में बवाल क्यों मचा?

क्या भारत के हैं काश पटेल?

काश पटेल मूल रूप से भारत से हैं, जिनके पिता गुजरात से हैं। हालांकि, काश पटेल का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ रिचमंड से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने पेस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में वकालत की पढ़ाई की थी। वकील के तौर पर काश पटेल हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए काम कर चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में एफबीआई के डायरेक्टर का पद संभाल रहे है।