अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर उनकी हत्या हो गई तो अमेरिका को ईरान पर ऐसा हमला करना चाहिए, जैसा हमला दुनिया ने कभी नहीं देखा हो। उन्होंने कहा कि अगर वह मारे जाते हैं तो ईरान पर भीषण बमबारी की जाए, जैसी कभी नहीं हुई हो।
डोनाल्ड ट्रंप, न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ हुए इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने अमेरिकी सेना को आदेश दिया है कि अगर कुछ बुरा होता है तो ईरान को ऐसे तबाह करना कि वह कभी दोबारा खड़ा न हो सके।
यह भी पढ़ें: 'सीजफायर खत्म, ये लोग कैंसर की तरह', ईरान पर भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका:-
मैंने आदेश दे दिया है कि अगर मेरे साथ कुछ हो गया तो ईरान पर इतनी जोरदार बमबारी कर दो, जैसी पहले कभी नहीं हुई।
ट्रंप को किस बात का डर सता रहा है?
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका को सबसे ताकतवर देश बताते हैं, उन्हें भी डर है कि ईरान मार देगा। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान लंबे समय से उन्हें निशाना बना रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव कम नहीं हो रहा है।
किसने रची ट्रंप की हत्या की साजिश?
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कि इजरायल ने ट्रंप पर ईरानी हत्या की साजिश की खुफिया जानकारी दी थी, लेकिन ट्रंप ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: जंग रोकने पर मजबूर होंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव
क्यों डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा कहा है?
ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान लाखों लोगों ने 'ट्रंप को मार डालेंगे' जैसे नारे लगाए है। लोगों ने ट्रंप के खिलाफ बैनर तैयार किए थे। डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2025 में भी दावा किया था कि अगर ईरान ने उन्हें मारा तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।
