देशभर में H1N1 वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अब तक इन्फ्लूएंजा ए के 3000 मामले सामने आए हैं और H1N1 वायरस के केस 2, 308 हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस वायरस को आसानी से ठीक किया जाता है। ICMR के जनरल डॉक्टर राजीव बहल ने अपील की है यह कोई नया वायरस नहीं बल्कि हर साल आने वाला मौसमी फ्लू है।
H1N1 वायरस को स्वाइन फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। अगर कोई व्यक्ति H1N1 बीमारी से पीड़ित है तो उसे अपने खान पान पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं इस गंभीर बीमारी के चपेट में आने के बाद अपनी सेहत का कैसे ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें: 40 से 50 की उम्र के लोगों में रेक्टल कैंसर तेजी से क्यों बढ़ रहा है? समझिए
डाइट में शामिल करें ये चीजें
H1N1 से ठीक होने के बाद शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हाई क्वालिटी एमिनो एसिड, इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें। बीमारी के बाद शरीर में कमजोरी महसूस होती है। इस दौरान कई लोग खाना पीना कम कर देते हैं। आप इस तरह की गलती न करें। थकान को कम करने के लिए डाइट में भुने या भिगोए हुए कद्दू के बीज, मखाना, शकरकंद, ओट्स, हरी सब्जियां शामिल करें।
गले में दर्द, सूखी खांसी और मुंह के छाले होने की वजह से खाना निगलना मुश्किल हो सकता है। इस दौरान गर्म सब्जियों का सूप, अदरक हल्दी वाला गर्म पानी, घी वाली नरम खिचड़ी, गुनगुने पानी में थोडा शहद मिलाकर पिएं। इसके अलावा इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए डाइट में उबले अंडे, दाल का सूप, अंकुरित मूंग को पकाकर खाएं, दही, नारियल पानी, नट्स आदि चीजों को शामिल करें। हेल्दी डाइट के साथ-साथ टाइम पर दवाएं जरूर लें। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
क्या न खाएं- बीमारी से ठीक होने के दौरान प्रोसेस्ड चीजें और शुगर वाली ड्रिंक्स बिल्कुल न पिएं। इसके अलावा ज्यादा मसालेदार खाना खाने से परहेज करें।
H1N1 वायरस के लक्षण
- एकदम से ठंड लगना
- सूखी खांसी
- गले में खराश
- नाक बहना
- थकान
- शरीर और मांसपेशियों में दर्द
- सिरदर्द
- उल्टी और दस्त
संक्रमण बढ़ने पर गंभीर लक्षण
- सांस लेने में तकलीफ
- छाती में लगातार दर्द
- होंठ नीले पड़ना
- भ्रम की स्थिति
- दवा लेने के बाद भी बुखार कम न होना
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 2300 से ज्यादा स्वाइन फ्लू के केस, डॉक्टर से जानें लक्षण और बचाव
इन बातों का ध्यान रखें
- कम से कम 8 घंटे की नींद लें- पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से इम्यूनिटी मजबूत होगी।
- फिजिकल एक्सरसाइज न करें- जिम सेशन, लंबी वॉक और किसी भी प्रकार का एक्सरसाइज न करें जब तक पूरी तरह से ठीक न हो जाएं।
- हवादार कमरे में रहें- ताजी हवा आपको जल्द ठीक होने में मदद करती है।
- संक्रमण होने पर खुद को कुछ दिनों के लिए आइसोलेट कर लें।
