होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। इस दिन घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। पूरे दिन घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहता है। इस दिन मेहमानों के लिए भी खास तरह के स्वादिष्ट वेलकम ड्रिंक बनाए जाते हैं।

 

वेलकम ड्रिंक सिर्फ जुबान पर स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता है बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है। होली पर ठंडाई बनाने का रिवाज है। ठंडाई सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं शरीर के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप मेहमानों के लिए वेलकम ड्रिंक बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ हेल्दी ऑप्शन बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'आया रंगों का त्योहार...', होली पर अपने करीबी और दोस्तों को भेजे ये खास मैसेज

घर पर बनाएं ये वेलकम ड्रिंक

ठंडाई

 

होली पर ठंडाई बनाने की परंपरा है। इसे बनाने के लिए दूध में सौंफ, काली मिर्च, इलायची और सूखे मेवों को मिलाकर बनाया जाता है। आप इसमें अपने हिसाब से चीनी डालें। इसके अलावा गुलाब की पखुड़ियां या केसर मिला सकते हैं। ये दोनों चीजें ठंडाई के स्वाद को बढ़ा देती है। 

 

 

गुलाब शरबत

 

मेहमानों के स्वागत के लिए आप गुलाब शरबत बना सकते हैं। इसे ठंडे पानी या दूध में मिलाकर बनाया जाता है। इसमें थोड़ी सी चीनी भी मिलाई जाती है। गुलाब शरबत हेल्दी और ताजगी से भरा ड्रिंक होता है।

 

आम पन्ना

 

होली पर मेहमानों के लिए आम पन्ने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। इसका खट्टा- मीठा स्वाद सबको खूब पंसद आए। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज होली को कैसे एन्जॉय कर सकते हैं? डाइटिशियन से जानिए

 

फ्रूट पंच

 

होली पार्टी में आप मेहमानों के लिए फ्रूट पंच आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आप रंग-बिरंगे फ्रूट्स का इस्तेमाल करें। इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सब पसंद करते हैं।

 

जलजीरा ड्रिंक

 

आप मेहमानों के लिए जलजीरा ड्रिंक बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको पुदीना, धनिया, इमली चाहिए। जब यह हेल्दी ड्रिंक शरीर के अंदर हल्की, ताजगी भर देगा।