गर्मी के मौसम में धूप और प्रदूषण की वजह से त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इस मौसम में तापमान अधिक होने की वजह से पसीना भी ज्यादा आता है जिससे त्वचा चिपचिपी और बेजान नजर आती है। जिन लोगों की स्किन ऑयली या सेंसिटिव हैं उन्हें मुंहासे, खुजली और रेडनेस की समस्या रहती है। इन समस्याओं से दूर रहने के लिए त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। 

 

इस मौसम में सिर्फ त्वचा ही नहीं बालों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। हम आपको कुछ ब्यूटी टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इन नुस्खों को हमारी दादी और नानी के समय से आजमाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: पालतू जानवरों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

गर्मी में कैसे रखें त्वचा और बालों का ख्याल?

लौंग का पानी

 

अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो छुटकारा पाने के लिए लौंग के पानी का इस्तेमाल करें। लौंग में बायोएक्टिव कंपाउड Eugenol पाया जाता है जो फंगल इंफेक्शन को दूर रखने में मदद करता। साथ ही सर्कुलेशन को बेहतर करता है। ये आपके हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करने का काम करता है। 

 

ऑयल पुलिंग

 

ऑयल पुलिंग के लिए नारियर तेल सबसे बेहतर होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल एजेंट है। ऑयल पुलिंग करने के लिए आपको सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल मुंह में डालें। इसके बाद तेल को 10 से 15 मिनट तक मुंह में घुमाएं और बाद में थूक दें। इसके बाद मुंह को गर्म पानी से साफ करें।

 

यह भी पढ़ें: घंटों फोन और लैपटॉप चलाने से बढ़ रहा है डायबिटीज का खतरा, स्टडी में दावा

 

बालों को रीठा से धोएं

 

आप शैंपू की जगह पर बालों को रीठा से धोएं। इसमें प्राकृतिक रूप से सैपोनिन होता है जो पानी से मिलता है तो साबुन की तरह झाग बनाता है। ये आपके बालों को मुलायम रखने में भी मदद करता है।

 

पानी पीते रहना चाहिए

 

पानी की कमी से आपका त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीते रहना चाहिए। हर व्यक्ति को दिन भर में 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए।