मई के महीने में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस मौसम में अधिक तापमान और गर्म हवाएं चल रही है जिसकी वजह से लू का खतरा बढ़ गया है। गर्मी से इंसानों के साथ-साथ पालतू जानवरों भी परेशान है।
इस मौसम में पेट्स को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। अगर उनकी देखभाल ठीक से नहीं होगी तो उनकी सेहत बिगड़ सकती। आइए जानते हैं पालतू जानवरों को गर्मी में लू से कैसे बचा सकते हैं?
यह भी पढ़ें: घंटों फोन और लैपटॉप चलाने से बढ़ रहा है डायबिटीज का खतरा, स्टडी में दावा
गर्मी में पेट्स का कैसे ख्याल रखें?
खूब पानी पिलाएं
गर्मी में पेट्स को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। उन्हें भरपूर पानी पिलाएं। पेट्स का पानी साफ और ठंडा रहना चाहिए। पानी पीने से हाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो पेट्स के लिए बर्तन में पानी रखकर जाए। उसमें थोड़ी बर्फ भी डाल दें ताकि पानी लंबे समय तक ठंडा रहे।
पेट को छाव में रखें
पालतू जानवरों को सीधा धूप में ले जाने से बचें। जब आप पेट्स को बाहर खिलाने के लिए ले जाए उन्हें छाव में रखें। घर में भी उन्हें पंखे और कूलर के पास बैठाएं ताकि उन्हें हवा मिलती रही।
धूप में वॉक पर न लें जाए
अपने पेट्स को सुबह और शाम वॉक पर लेकर जाए। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक के बीच में वॉक लें जाने से बचना चाहिए। इस समय धूप बहुत तेज होती है जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: झड़ते बालों को रोक देंगे ये घरेलू नुस्खे, जान लीजिए बनाने का तरीका
पक्की सड़क पर न चलाएं
तार वाली पक्की सड़क बहुत जल्दी गर्म हो जाती है। अगर सड़क की जमीन बहुत गर्म है तो उन्हें बाहर न लें जाएं। अपने पेट्स को घास पर चलाएं।
पेट को अकेले गाड़ी में न छोड़ें
गर्मी में बंद कार बहुत जल्द गर्म हो जाती है। ऐसे में पेट्स को कार में अकेले छोड़ने की गलती न करें। आप पेट्स को कुछ देर के लिए ऐसी चलाकर रख सकते हैं।
पेट्स की सफाई पर ध्यान दें
गर्मी में पेट्स के बाल बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं। नियमित रूप से ब्रशिंग करें। ऐसा करने से शरीर में हवा पहुंचती है और उन्हें आराम भी मिलता है।