आजकल की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कई लोग अपने बालों का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं, जिस वजह से लोगों के बाल झड़ने लगे हैं। इस समस्या से हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है, चाहे वह लड़का हो या लड़की। कई लोगों का 20 से 25 की उम्र में सिर गंजा होने लगता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोगों को कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए, ताकि बाल मजबूत हों और झड़ना बंद करें।
बाल दो कारणों से झड़ते हैं। पहला, शरीर में विटामिन की कमी होना और दूसरा, ज्यादा टेंशन लेना। इसके अलावा कई लोग अपने बालों में समय-समय पर शैंपू नहीं करते हैं, जिससे बाल गंदे हो जाते हैं। गंदे बालों में आसानी से डैंड्रफ हो जाता है, जिस कारण बाल कमजोर हो जाते हैं। इससे बाल झड़ने लगते हैं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए व्यक्ति को अपनी लाइफस्टाइल सुधारने और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। बालों को झड़ने से रोकने के लिए व्यक्ति को कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए, जिससे बाल मजबूत होंगे और बाल टूटना कम हो जाएगा। ऐसे में सवाल है कि किन घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: थायराइड बीमारी है तो क्या खाएं और क्या न खाएं? बीमारी से जुड़ी हर डिटेल जानिए
बालों के लिए घरेलू नुस्खे
बालों को मजबूत करने के लिए व्यक्ति कई प्रकार के घरेलू नुस्खे अपना सकता है। जैसे - बालों में प्याज का रस लगाना, अंडे का मास्क, दही का मास्क, बालों में एलोवेरा जेल लगाना और बालों में मेथी का लेप लगाना। इनमें से किसी एक नुस्खे को अपनाकर व्यक्ति झड़ते बालों को रोक सकता है। आइए समझते हैं इन नुस्खों का इस्तेमाल कैसे करना है।
1. अंडे का मास्क
अंडे में अमीनो एसिड होता है, जो शरीर और बालों को मजबूत करता है। साथ ही बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसी वजह से बालों में अंडे का मास्क लगाना चाहिए। अंडे का मास्क बनाने के लिए आपको एक अंडा लेना है, जिसे तोड़कर फेंट लें। अब इस अंडे को बालों में लगाएं। हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को शैंपू से अच्छे से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक दिन लगाना काफी है।

Photo Credit- Gemini
यह भी पढ़ें: स्किन केयर रूटीन के नाम पर बर्बाद न करें त्वचा? अपनाएं सही घरेलू नुस्खे
2. प्याज का रस
प्याज में सल्फर होता है, जो बाल झड़ने को रोकने में मदद करता है। प्याज का रस सिर पर लगाने के लिए व्यक्ति को एक प्याज लेना है, जिसे पीसकर उसका रस निकाल लेना है। इस रस को शैंपू करने से 1 घंटे पहले बालों में लगा लें। उसके बाद बाल धो लें। इसे हफ्ते में दो दिन बालों में लगाया जा सकता है।

Photo Credit- Gemini
3. दही का मास्क
जिन लोगों के बालों में डैंड्रफ की समस्या है, उन्हें अपने बालों में दही का मास्क लगाना चाहिए। दही का मास्क बनाने के लिए आपको आधी कटोरी दही लेनी है, जिसमें कुछ बूंद नींबू डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद दही को बालों की जड़ों में लगा लें, जिससे बाल मजबूत हों। 15 से 20 मिनट बाद बाल धो लें। इसे हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं। अगर बालों में डैंड्रफ ज्यादा है, तो हफ्ते में 2 बार लगाएं।

Photo Credit- Gemini
4. एलोवेरा जेल
इसे बालों में लगाने से सिर में ठंडक मिलती है, साथ ही जड़ों में नमी बनी रहती है, जिससे बाल मजबूत होते हैं। एलोवेरा जेल को बालों की जड़ों में खास तौर पर लगाएं। इसके 40 मिनट बाद बाल धो लें। इस नुस्खे से न सिर्फ बाल मजबूत होते हैं, बल्कि बाल टूटना भी कम हो जाता है।

Photo Credit- Gemini
यह भी पढ़ें: विटामिन डी की कमी, भारत में हर दूसरा इंसान क्यों है इसका शिकार?
5. मेथी का लेप लगाएं
इसके लिए रात के समय मेथी को भिगोकर रखें। उसके बाद मेथी को पीस लें। इस लेप को बालों में एक घंटे के लिए लगाएं, फिर बाल धो लें। इससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।

Photo Credit- Gemini