आज के दौर में कई लोग दिनभर ऑफिस में बैठकर समय बिताते हैं और कभी एक्सरसाइज नहीं करते, जिससे मोटापा बढ़ सकता है। यही मोटापा कई बीमारियों की जड़ बन जाता है। मोटापे की वजह से कई लोगों को थायराइड की बीमारी हो जाती है। यह बीमारी आज तेजी से बढ़ रही है। हालांकि थायराइड सिर्फ मोटापे की वजह से नहीं होता, बल्कि चिंता, तनाव और भोजन में आयोडीन की कमी से भी हो सकता है। ये सभी समस्याएं खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती हैं। थायराइड बीमारी से निपटने के लिए कुछ प्रकार के आहार लेने चाहिए, साथ ही कुछ प्रकार के आहार से परहेज करना चाहिए।
थायराइड बीमारी में गर्दन के कंठ के पास एक गांठ बन जाती है, जिससे व्यक्ति के शरीर में हार्मोन इम्बैलेंस हो जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि थायराइड दो प्रकार के होते हैं। पहला हाइपरथायराइड और दूसरा हाइपोथायराइड। जहां हाइपरथायराइड में व्यक्ति के शरीर में ज्यादा मात्रा में थायराइड हार्मोन बनते हैं, वहीं दूसरी तरफ हाइपोथायराइड में थायराइड हार्मोन कम मात्रा में बनते हैं। यह हार्मोन व्यक्ति के पाचन तंत्र, हार्ट रेट और बॉडी टेम्परेचर पर बुरा असर डालता है। हाइपरथायराइड में व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है, वहीं दूसरी तरफ हाइपोथायराइड में व्यक्ति का वजन घटता है। थायराइड बीमारी के शुरुआती स्टेज में व्यक्ति अपनी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों में बदलाव करके भी सुधार कर सकता है। अब सवाल उठता है कि थायराइड होने पर व्यक्ति को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
यह भी पढ़ें: स्किन केयर रूटीन के नाम पर बर्बाद न करें त्वचा? अपनाएं सही घरेलू नुस्खे
थायराइड बीमारी है तो कैसे सुधारें लाइफस्टाइल?
जिन लोगों को थायराइड बीमारी है, उन्हें अपनी जीवनशैली पर खास ध्यान देना चाहिए। मरीजों को पूरे दिन में कम से कम 20 से 30 मिनट खुद के लिए निकालना चाहिए। उन 20 से 30 मिनट में योग या एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा लोगों को जंक फूड, शराब और धूम्रपान से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को ज्यादा टेंशन नहीं लेनी चाहिए और रात को सही समय पर सोना चाहिए, ताकि 7 से 8 घंटे की नींद पूरी हो सके।
थायराइड है तो क्या खाएं?
थायराइड बीमारी में व्यक्ति को आयोडीन, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार खाना चाहिए, ताकि शरीर में आयोडीन की कमी पूरी हो सके। साथ ही प्रोटीन और विटामिन युक्त भोजन व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
1. आयोडीन युक्त भोजन- आयोडीन के लिए व्यक्ति को समुद्री नमक का सेवन करना चाहिए।
2. फल और सब्जियां खाएं- थायराइड बीमारी में व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। इसी वजह से लौकी, प्याज, करेला, परवल, तोरई, कद्दू, मिर्च और आलू खाना चाहिए। इसके अलावा फलों में केला, नारियल, आम, जामुन, अनार, शकरकंद और अनानास खाना फायदेमंद माना जाता है।
3. दाल खाएं- थायराइड में व्यक्ति को मूंग, मसूर, अरहर और चने की दाल खानी चाहिए।

Photo Credit- Gemini
यह भी पढ़ें: विटामिन डी की कमी, भारत में हर दूसरा इंसान क्यों है इसका शिकार?
थायराइड में क्या न खाएं?
1. चावल और मैदा- इस स्थिति में व्यक्ति को मैदा खाने से बचना चाहिए। साथ ही नया चावल नहीं खाना चाहिए।
2. कुछ फल और सब्जियों से परहेज- सोयाबीन, टमाटर, कटहल और अरबी के पत्ते नहीं खाने चाहिए। इसके साथ ही सोया से बने चीजें जैसे सोया दूध, दही और सोयाबीन खाने से भी बचना चाहिए।
3. शराब और धूम्रपान- थायराइड के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर कुछ दवाइयां खानी पड़ती हैं। ऐसे में व्यक्ति को शराब और धूम्रपान से बचना चाहिए, ताकि थायराइड की दवाइयां सही तरीके से काम कर सकें।