त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रि से लेकर दिवाली तक लगातार कोई न कोई त्योहार पड़ता ही रहेगा। फेस्टिवल सीजन में शॉपिंग भी ज्यादा होती है। खासतौर से दिवाली पर लोग कपड़े, गहने, मिठाइयां और गिफ्ट्स खरीदते हैं। इन सबका बोझ आपकी जेब पर पड़ता है।

 

अगर आप पहले से तैयारी करके नहीं रखेंगे तो आपका बजट बिगड़ जाएंगे और आखिर में तंगी के हालत हो सकते हैं। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने पैसों को सही तरीके से खर्च सकते हैं और आपका बजट भी खराब नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें: त्योहारों के लिए स्किनकेयर रूटीन: शारदीय नवरात्रि में कैसे पाएं ग्लोइंग स्किन?

इन 6 तरीकों से बचाएं पैसे

शॉपिंग से पहले बनाएं लिस्ट

 

त्याहारों के सीजन में सबसे पहले उन चीजों की लिस्ट बनाएं जिसे खरीदना आपके लिए जरूरी है। इन चीजों का एक बजट तय कर लें। आप अपनी मासिक आमदानी में से घर खर्च, राशन, बिजली, बिल, ईएमआई और दूसरे जरूरी खर्चों को अलग कर दें और उसके बाद त्योहार का बजट तैयार करें। लिस्ट बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि सामान आपकी जरूरत का है या सिर्फ शौक के लिए खरीद रहे हैं।

 

गिफ्ट्स की लिस्ट अलग बनाएं

 

दिवाली के मौके पर हम अपने परिजनों और दोस्तों को गिफ्ट्स देते हैं। गिफ्ट्स देते समय अपनी जेब का ध्यान रखें। उन चीजों को शामिल करें जो ज्यादा महंगी भी न हो और काम भी आ जाएं। आप गिफ्ट्स में सैंटेड कैंडल्स और चॉकलेट्स को 

भी शामिल कर सकते हैं।

 

खर्चों को सीमित करें

 

आप अपने खर्चों को थोड़ा सीमित करने की कोशिश करें। उदाहरण के लिए अगर आपके पास दिवाली के लिए कपड़े हैं जिन्हें आसानी से पहन सकते हैं तो खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा घर की सजावट का समय नया खरीदेने की बजाय पुरानी चीजों को नए तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

डिस्काउंट के चक्कर में न फंसे

 

त्योहारों के सीजन में डिस्काउंट कूपन, 50% छूट जैसे विज्ञापन नजर आते हैं। इन चीजों के चक्कर में फंसने से बचना चाहिए। अगर वह सामान आपकी जरूरत का है तो खरीदना फायदे का सौदा है लेकिन बिना जरूरत खरीदनें की गलती न करें। कुछ भी सामान खरीदने से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उसकी कीमत की तुलना करें।

 

यह भी पढ़ें: बीपी और शुगर के मरीज रखते हैं व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान

 

तुरंत से न करें ऑनलाइन शॉपिंग

 

ऑनलाइन शॉपिंग खरीदते समय आपको तुरंत से पेमेंट नहीं करना चाहिए। आपको एक या दो दिन बाद उस चीज को ऑर्डर करना चाहिए। कार्ट में रखे रहने से सामान सस्ता हो जाता है। कई बार आपको वहीं सामान सस्ते में मिल जाता है।

 

क्रेडिट कार्ड का सोच समझकर इस्तेमाल करें

 

लोग क्रेडिट कार्ड में पैसे पड़े होने पर तुरंत खर्च कर देंगे। बिना ये सोचें कि अगले महीने उन पैसों को कैसे चुकाएंगे। आप इस तरह की गलती न करें। जब तक आपको जरूरत न हो क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग न करें।