आज के दौर में हर महिला ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश रखती है, ताकि वह त्योहारों में अधिक खूबसूरत लग सके। अब जल्द ही नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान लाखों लड़कियां रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर न सिर्फ पूजा-पाठ करेंगी, बल्कि गरबा और डांडिया खेलकर उत्सव मनाती भी नजर आएंगी। इस खुशनुमा माहौल में आपकी डेड स्किन और ड्राई स्किन बाधा न बनें, इसलिए आपको कुछ खास स्किनकेयर रूटीन अपनाने चाहिए, ताकि फेस्टिव सीजन में आप भी ग्लोइंग स्किन के साथ अधिक खूबसूरत लग सकें।
भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है और टैनिंग की समस्या भी होने लगती है। नवरात्रि के दौरान महिलाएं एक-दूसरे से मिलने और दुर्गा पंडालों में जाने के साथ-साथ डांस करती भी नजर आएंगी। इस दौरान महिलाओं को अपना स्किनकेयर रूटीन करना नहीं भूलना चाहिए। स्किनकेयर रूटीन न अपनाने की वजह से ही महिलाओं के चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं। तो पिंपल्स, टैनिंग और रूखी त्वचा की समस्या से बचने के लिए लोगों को कुछ खास स्किनकेयर रूटीन अपनाने चाहिए।
यह भी पढ़ें: Gen Z के लिए Manifestation नया ट्रेंड, धर्मग्रंथों में क्या लिखा है?
क्या हैं स्किनकेयर रूटीन?
ग्लोइंग स्किन के लिए व्यक्ति को कोई खास कठिन ट्रीटमेंट आजमाने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय लोगों को अपने जीवन में कुछ आसान आदतें रूटीन में शामिल करनी चाहिए। इसमें पानी पीना भी शामिल है, ताकि शरीर और त्वचा हाइड्रेटेड रहें। इसके साथ ही अपनी स्किन को हमेशा साफ रखना चाहिए, वरना पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
1.स्किन रखें साफ- त्योहारों के दौरान व्यक्ति को अपनी स्किन हमेशा साफ रखनी चाहिए। इसके लिए जब आप बाहर घूमकर घर लौटें, तो अपने पसंदीदा फेस वॉश से चेहरा धो लें। उसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें।
यह भी पढ़ें: Teachers Day: अपने टीचर को इस तरह करें विश, दें ये खास और यादगार गिफ्ट
2.फेस स्क्रब का इस्तेमाल करें- कई बार ज्यादा प्रदूषण की वजह से व्यक्ति की स्किन पर डेड सेल्स जमा हो जाती हैं। डेड स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। हालांकि, त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए बहुत ज्यादा स्क्रब करने से बचें।
3.लगाएं उबटन- इसके लिए आप 4 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच शहद मिलाएं। उसके बाद इसमें मिल्क पाउडर मिलाकर स्किन पर हल्के हाथों से लगाएं। हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें: ज्यादा विटामिन डी सप्लीमेंट्स खाना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए
4.मॉइस्चराइजर लगाएं- व्यक्ति को अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए हर दिन सुबह और शाम मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए, ताकि स्किन ड्राई न हो।
5.सनस्क्रीन लगाना न भूलें- अक्टूबर महीने में ज्यादा धूप नहीं होती है। इस वजह से लोग सनस्क्रीन लगाना छोड़ देते हैं, जबकि हकीकत में हल्की धूप भी व्यक्ति की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसी वजह से लोगों को अपनी त्वचा को यूवी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगानी चाहिए।