हर साल की तरह इस साल भी 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिन लाखों स्कूलों में सभी छात्र अपने टीचर्स को गिफ्ट देंगे। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देते हुए यादगार संदेश भेजेंगे। इसके अलावा कॉलेज और स्कूलों में खास कार्यक्रम होंगे, जहां कई छात्र-छात्राएं अपने टीचर्स को संबोधित करते हुए भाषण देंगे। इसके अलवा कई छात्र कार्यक्रम में अपने शिक्षकों की नकल करते नजर आएंगे। इसके अलावा 11वीं और 12वीं के छात्र टीचर बनकर अपने शिक्षकों की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।
शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1962 में भारत के राष्ट्रपति बने थे। उन्हीं के जन्मदिन के अवसर पर हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने शिक्षकों के अनमोल योगदान को याद कर उनका शुक्रिया अदा करते हैं। अब सवाल उठता है कि इस दिन शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को क्या संदेश दें। साथ ही कौन-से गिफ्ट दें, जिससे आपके टीचर खुश हो जाएं।
यह भी पढ़ें: ज्यादा विटामिन डी सप्लीमेंट्स खाना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए
टीचर्स को भेजें ये संदेश
1.
गुरु वह दीप हैं जो अंधेरों में राह दिखाते हैं,
ज्ञान की रोशनी से जीवन को सजाते हैं।
आपकी सीख हमेशा याद रहेगी हमें,
आप जैसे शिक्षक ही सपनों को हकीकत बनाते हैं।
हैप्पी टीचर्स डे।
2.
किताबों से आगे जिंदगी का पाठ पढ़ाया है,
हर मुश्किल में सही रास्ता दिखाया है।
आपकी डांट में भी छिपा था प्यार,
इसीलिए आज भी आपका सम्मान है अपार।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें: फादर्स डे को यादगार बनाने के लिए क्या करें? काम की हैं ये टिप्स
3.
गुरु की सीख जीवन का आधार बन जाती है,
उनकी मेहनत से हर राह आसान बन जाती है।
जो शिक्षक थाम लें हाथ हमारा,
उनकी बदौलत जिंदगी शानदार बन जाती है।
4.
अंधेरे में जो रोशनी दिखाए, वह शिक्षक है,
गिरने पर जो संभालना सिखाए, वो शिक्षक है।
किताबों से बढ़कर जिंदगी का ज्ञान दे,
वही सच्चा शिक्षक और महान है।
यह भी पढ़ें: झड़ते बालों को रोक देंगे ये घरेलू नुस्खे, जान लीजिए बनाने का तरीका
5.
कलम को ताकत और सपनों को उड़ान देते हैं,
शिक्षक हमारे जीवन को नई पहचान देते हैं।
उनकी सीख हमेशा साथ रहती है,
इसीलिए गुरु का सम्मान सबसे खास रहता है।
6.
मां-बाप हमें जीवन जीना सिखाते हैं,
गुरु हमें जीवन में आगे बढ़ना सिखाते हैं।
हर मुश्किल से लड़ने का हौसला देते हैं,
शिक्षक ही हमारे भविष्य को संवारते हैं।
यह भी पढ़ें: थायराइड बीमारी है तो क्या खाएं और क्या न खाएं? बीमारी से जुड़ी हर डिटेल जानिए
7.
आपकी डांट में भी एक सीख होती है,
आपकी हर बात में हमारी जीत होती है।
आपने जो दिया, वो सिर्फ ज्ञान नहीं,
आपकी वजह से हमारी एक पहचान होती है।
8.
गुरु, आपके उपकार का कैसे चुकाऊं मोल,
लाख कीमती धन भला, गुरु हैं मेरे अनमोल।
हैप्पी टीचर्स डे।
9.
मिट्टी से जितना सोना बनाया,
जिंदगी को सही तरीके से जीना सिखाया।
सलाम है उस टीचर को जिसने हमें
लक्ष्य को पाने की राह दिखाई।
यह भी पढ़ें: स्किन केयर रूटीन के नाम पर बर्बाद न करें त्वचा? अपनाएं सही घरेलू नुस्खे
10
रोशनी बनकर आप आए हमारी जिंदगी में,
जमीन से आसमान तक पहुंचाने का रखते हैं हुनर।
ऐसे प्रिय टीचर्स को मैं दिल से करता हूं सलाम।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
क्या दें गिफ्ट?
3.डायरी - कई टीचर्स को लिखना बेहद पसंद होता है। इसलिए शिक्षकों को डायरी देना सही रहेगा। डायरी के पहले पन्ने पर आप अपने टीचर के लिए कुछ भावुक करने वाला संदेश जरूर लिखें, ताकि यह गिफ्ट टीचर के लिए यादगार बन जाए।
यह भी पढ़ें: विटामिन डी की कमी, भारत में हर दूसरा इंसान क्यों है इसका शिकार?
2.ग्रीटिंग कार्ड- आज के दिन आपको अपने टीचर को सुंदर ग्रीटिंग कार्ड देना चाहिए। इस कार्ड में टीचर के लिए शायरी लिखें। साथ ही यह ग्रीटिंग कार्ड आप खुद बनाएं, ताकि यह गिफ्ट टीचर के लिए और भी यादगार बन जाए। इसके अलावा आप अपने टीचर को सुंदर पेन, बुकमार्क और पौधा भी गिफ्ट कर सकते हैं।