हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर सेलेना गोमेज ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनकी आवाज अब पूरी तरह से बदल गई है और इसके पीछे का कारण निकोटिन वेपिंग की लत है। पहली बार सेलेना ने वेपिंग का जिक्र किया है।
सेलेना ने अपने वीडियो में कहा, 'मैं अब अपनी आवाज नहीं बदल सकती हूं। मैंने बहुत ज्यादा निकोटिन वेप का इस्तेमाल किया है। निकोटिन छोड़ना बहुत मुश्किल होता और मैं यह बात जानती हूं कि अगर आप भी इससे गुजर रहे हैं या इसे ट्राई करने की सोच रहे हैं तो मत कीजिए।' आइए जानते हैं वेपिंग क्या होता है और सेहत के लिए कितना खतरनाक है?
यह भी पढ़ें: 9 दिन के बाद व्रत खोल रहे हैं तो इन 7 गलतियों को करने से बचें
क्या होती है वेपिंग?
वेपिंग एक प्रकार का ई सिगरेट होता है। यह बैटरी से चलने वाला डिवाइस है जो निकोटिन, फ्लेवर वाले लिक्वड और कुछ केमिकल्स को गर्म करके धुएं जैसे भाप बनाता है। इसमें लोग सांस के माध्यम से अंदर लेते हैं। लोगों को लगता है कि यह सिगरेट जितना हानिकारक नहीं होता है लेकिन यह सच नहीं है। वेपिंग आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इसका लंबे समय तक इस्तेमाल करने से हार्ट, ब्रेन और लंग्स पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।
कैसे वेपिंग से आवाज खराब हो सकती है?
वेपिंग से निकलने वाले धुएं में निकोटिन, हानिकारक केमिकल्स, फ्लेवर देने वाले केमिकल्स शामिल होते हैं। जब ये केमिकल्स सांस के साथ अंदर जाते हैं गले और वोकल कार्ड को खराब कर सकते हैं। इस वजह से गला सूखना, गले में जलन और आवाज की क्वॉलिटी को प्रभावित कर सकती है। Journal Of Voice नाम की स्टडी में बताया गया कि ई सिगरेट का इस्तेमाल आवाज की ऊपरी परत में सूजन पैदा कर सकता है। इसके अलावा नली में सूखापन भी आ सकता है जिसकी वजह से आवाज कर्कश और भारी हो जाती है।
Global State of Tobacco Harm Reduction की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 0.2 % लोग वेपिंग का इस्तेमाल करते हैं। खासतौर से महानगरों में इसकी डिमांड ज्यादा है। ग्रामीण इलाकों में इसकी बिक्री कम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में 1.5 करोड़ बच्चे वेपिंग की लत से पीड़ित है। भारत में ई सिगरेट की ब्रिकी पर बैन है। सरकार ने 2019 में ई-सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम बनाया था। अगर कोई व्यक्ति पहली पर अपराध कर रहा है तो 1 साल की जेल या 1 लाख रुपये जुर्माना देना होगा। अगर दोबारा अपराध किया तो 3 साल की जेल और 5 लाख का जुर्माना हो सकता है। इसके बावजूद चोरी छिपे इसका इस्तेमाल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Dussehra Wishes 2026: दशहरा पर दोस्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
वेपिंग करने के नुकसान
वेपिंग करने से फेफड़ों में सूजन, हाई ब्लड प्रेशर, सांस संबंधी परेशानियां, दिमाग की कार्यक्षमता पर प्रभाव, हार्ट डिजीज का खतरा, कैंसर का खतरा, कमजोर इम्यूनिटी आदि समस्याएं हो सकती हैं।
कैसे छोड़ें वेपिंग की लत?
- ध्यान और योग करें
- तलब लगने पर पानी पिएं।
- रोज एक्सरसाइज करें।
- हेल्दी डाइट लें।
- निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी लें।
