logo

मूड

ट्रेंडिंग:

9 दिन के बाद व्रत खोल रहे हैं तो इन 7 गलतियों को करने से बचें

नवरात्रि व्रत का पारण करते समय ज्यादातर लोग कॉमन गलतियां करते हैं जिसकी वजह से गैस, पेट फूलना और अन्य परेशानियां हो सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि पारण कैसे करें?

navratri food

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नवरात्रि में लोग मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। कुछ लोग 9 दिनों तक सिर्फ फलाहार करते हैं। कुछ सिर्फ दिन में व्रत रखते हैं और रात में सात्विक भोजन करते हैं। कुछ दोनों समय सेंधानमक से बनी चीजें खाते हैं। ऐसे में जब आप नौ दिन के बाद पारण करते हैं तो शरीर को सामान्य खान-पान पर लौटने के लिए थोड़ा समय दें। 

 

व्रत खोलने के बाद तली भूनी चीजों को खाने से बचना चाहिए वरना गैस, पेट फूलना, एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। व्रत खोलते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसके बारे में हमने डाइटिशियन और न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर डॉक्टर अंजलि फाटक से बात की।

 

यह भी पढ़ें: Dussehra Wishes 2026: दशहरा पर दोस्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

व्रत खोलने का सही तरीका क्या है?

शुरुआत हल्के, आसानी से पचने वाले भोजन से करें। इस लिस्ट में दही, दाल और मूंगी का खिचड़ी और हल्की सब्जियां खाएं। इसके अलावा अपनी डाइट में सौंफ वाला पानी, जीरा वाला पानी शामिल करें। ये चीजें आपको आसानी से पच जाएगी। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। छोले, राजमा जैसी की खाने से परहेज करें। खाने के बाद वॉक जरूर करें। एक बार में बहुत ज्यादा खाना खाने से बचें। कुछ दिनों तक संतुलित आहार लें। ताकि आप नॉर्मल रूटीन में लौटें।

व्रत खोलते समय इन 7 गलतियों से बचें:

एक साथ बहुत ज्यादा खाना: लंबे उपवास के बाद अचानक भारी भोजन न करें।
तला-भुना भोजन खाना: पूरी, पकौड़े, चिप्स और ज्यादा घी-मक्खन से शुरुआत न करें।
बहुत ज्यादा मिठाई खाना: मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक्स ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं।
पानी एकदम ज्यादा पीना: पर्याप्त पानी पिएं, लेकिन एक साथ बहुत अधिक पानी न पिएं।

 

यह भी पढ़ें: नॉन स्मोकर्स के लिए फेफड़ों का कैंसर कैसे बन रहा है खतरा?

 

सिर्फ कार्बोहाइड्रेट लेना: भोजन में प्रोटीन, सब्जियां और संतुलित पोषक तत्व भी शामिल करें।
तुरंत भारी एक्सरसाइज करना: शरीर को सामान्य ऊर्जा स्तर पर लौटने का समय दें।
नींद और दिनचर्या को नजरअंदाज करना: पर्याप्त नींद लें और नियमित समय पर भोजन शुरू करें।

 

डायबिटीज, किडनी या हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति और दवाइयां लेने वाले लोग उपवास के बाद खान पान में बदलाव अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।

Related Topic:#Navratri

और पढ़ें