सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा के लिए नुकसानदायक होती है। इन हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ गर्मी ही नहीं सर्दी और बारिश के मौसम में भी त्वचा विशेषज्ञ सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं।

 

मार्केट में विभिन्न प्रकार के सनस्क्रीन मिलते हैं। मार्केट में एसपीएफ 30 और 50 सनस्क्रीन मिलती है। आइए जानते हैं त्वचा के लिए कौन सी सनस्क्रीन ज्यादा फायदेमंद होती है?

 

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? यहां समझिए तरीका

कौन सी सनस्क्रीन त्वचा के लिए फायदेमंद है?

एसपीएफ फैक्टर आपके स्किन टाइप के हिसाब से डिसाइड होता है। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है और ज्यादा देर तक धूप में नहीं रहते हैं तो एसपीएफ 30 काफी है। अगर आपका फील्ड वर्क है और ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं तो एसपीएफ 50 का इस्तेमाल करें। जिस सनस्क्रीन में ज्यादा एसपीएफ है वह त्वचा को लंबे समय तक धूप से बचाकर रखती है।

 

अगर किसी व्यक्ति को धूप में जाने पर सनबर्न की समस्या होती है तो त्वचा विशेषज्ञ उसे एसपीएफ 50 लगाने की सलाह देते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि हर व्यक्ति की त्वचा अलग है। किसी भी तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

Aster CMI अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट Dr. Shireen Furtado के मुताबिक एसपीएफ 30 सनस्क्रीन 97% UVB की हानिकारक किरणों को रोकने का काम करता है। जबकि एसपीएफ 50 सनस्क्रीन 98% तक UVB की हानिकारक किरणों को रोकता है।

 

 

यह भी पढ़ें: फार्मा सेक्टर में बढ़ती ही जा रही भारत की ताकत, वजह क्या है?

कितने देर तक चलता है सनस्क्रीन?

डॉक्टर के मुताबिक सनस्क्रीन को दिन भर में 2 बार लगाना चाहिए। कोई भी मौसम हो सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। घर से बाहर निकलने से 20 से 25 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए। ज्यादातर लोग घर से निकलने से कुछ मिनटों पहले सनस्क्रीन लगाते हैं जिसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। हर किसी की त्वचा अलग होती है। अपनी त्वचा के हिसाब से सनस्क्रीन लगाएं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं तो मिनरल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। अधिक केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को लगाने से बचें। सनस्क्रीन सिर्फ त्वचा को हानिकारक किरणों से ही नहीं बचाता। इसके कई फायदे हैं। सनस्क्रीन त्वचा के धाग-धब्बों को भी धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। किसी भी सनस्क्रीन को लगाने से पहले हथेली पर पैच टेस्ट जरूर करें।