कुछ लोगों की दिन की शुरुआत सुबह की एक कप प्याली चाय के साथ होती है। सुबह की चाय आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखती है। अब चाय के अलावा हर्बल टी और ब्लैक कॉफी का चलन भी काफी बढ़ गया है। ब्लैक कॉफी और हर्बल टी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका यह मतलब नहीं है कि चाय खराब है। हम में से ज्यादातर लोगों के घर सुबह और शाम में चाय बनती है। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि सुबह की चाय कैसी होनी चाहिए।
ज्यादातर लोग चाय में चीनी का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग स्वास्थ्य हेल्दी रहने के लिए गुड़ वाली चाय पीना पसंद करते हैं। आज के समय में प्री डायबिटीज, थायराइड, मोटापा, हाइपरटेंशन, एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो गई है। अगर आप भी इस दुविधा में है कि दिन की शुरुआत चीनी या गुड़ वाली कौन सी चाय के साथ करें तो हम आपको इसके बारे में बताते हें। न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक बताती हैं, 'चाय की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट है और इम्यूनिटी को मजबूत करने वाली चीजें शामिल होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने चाय को कैसे बनाया है? जब हम चाय में चीनी या अधिक गुड़ का इस्तेमाल करते हैं तब वह हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है।'
यह भी पढ़ें: 300 AQI में रहने का मतलब है जिंदगी के 7.5 साल पर चली कैंची
चीनी या गुड़ क्या है ज्यादा नुकसानदायक?
चीनी और गुड़ दोनों में ही कैलोरी होती है। जो लोग चीनी वाली पी रहे हैं वे तो अपना नुकसान कर ही रहे हैं लेकिन गुड़ वाली को भी लोग इतना ज्यादा मीठा कर देते हैं कि कोई फायदा नहीं होता है। सुबह के समय में मेटाबॉलिज्म स्लो होता है। हम सुबह में 7 से 8 घंटे के बाद कुछ खाते हैं तो सबसे पहले चाय पीने से बचना चाहिए। आपको सुबह उठकर सबसे पहले दो ग्लास गुनगुना पानी पीना चाहिए। पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। आपका पाचन बेहतर होता है। शरीर डिटॉक्स होता है।- सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक

चीनी वाली चाय से होती है ये दिक्कतें
अगर आप सुबह उठते ही चाय पीते हैं या बिस्कुट खाते हैं तो ये सारी चीजें आपके शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती है। आज के समय में लोग सफेद चीनी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। सफेद चीनी में सुक्रालोज की मात्रा ज्यादा होती है। ये आपके शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे शरीर में एकदम से एनर्जी बढ़ती है। कई लोग दिन में 4 से 5 कप चीनी वाली चीजें पीते हैं ताकि शरीर में एनर्जी की मात्रा बनी रहती है। चीनी डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस, मोटापे को बढ़ाता है। इसके अलावा आपको भूख जल्दी लगती है, मीठा खाने की क्रेविंग ज्यादा होती है। अगर आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो सबसे ज्यादा मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचता है। वहीं अगर गुड़ वाली चाय की बात करें तो वह चीनी से बेहतर है।
यह भी पढ़ें: 5 सेकंड लेग टेस्ट की मदद से कम करें हार्ट फेलियर का खतरा, जानिए तरीका
कौन सा गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद है?
सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक के मुताबिक मार्केट में दो तरह का गुड़ मिलता है। एक भूरे रंग का गुड़ होता है दूसरा पीले रंग का गुड़ होता है। प्राकृतिक गुड़ भूरे रंग का होता है। ये नेचुरल शुगर होता है क्योंकि इनमें आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत होता है और पाचन को मजबूत करता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उन्हें खाना खाने के बाद गुड़ खाना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उन्हें गुड़ का छोटा सा टुकड़ा खाना चाहिए। आपको देसी गुड़ खाना। अगर आप गुड़ वाला पानी पीते हैं तो उन्हें कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती है। साथ ही शरीर में गर्माहट बनी रहती है इसलिए सर्दियों में लोग गुड़ वाली चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं।

सुबह में आप अदरक, तुलसी, दालचीनी वाली चाय का सेवन करें। ये सभी प्रकार की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।
किन्हें गुड़ या चाय वाली चाय पीने से बचना चाहिए?
डायबिटीज, थायराइड, फैटी लिवर और प्रेग्नेंट महिलाओं को बहुत ज्यादा गुड़ या चीनी वाली चाय पीने से बचना चाहिए। कई लोग चाय के साथ बिस्कुट और चिप्स खाते हैं। आप उसकी बजाय नट्स, भूने हुए मखाने, काजू, बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं।
एसिडिटी की मरीज इस बात का रखें ध्यान
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है वे लोग खाना खाने के बाद तुरंत बाद चाय पीते हैं। आप इस तरह की गलती न करें। ऐसा करने से शरीर में आयरन काए ब्जॉर्प्शन नहीं होता है जिसके कारण खाने का सही पोषण नहीं मिलता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या बढ़ती है। खाना खाने के बाद आपको छाछ पीना चाहिए या फिर नींबू पानी पीना चाहिए। ये दोनों चीजें सेहत के लिए अच्छी है। एसिडिटी की समस्या नहीं होगी।
