15 अगस्त के दिन स्कूल, ऑफिस या घर के किसी कार्यक्रम में देशभक्ति वाला लुक रखना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत महंगे कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में पहले से रखे सफेद कुर्ते, सलवार-सूट, साड़ी या बच्चों के कपड़े साथ केसरिया, सफेद और हरे रंग की चीजें जोड़कर अच्छा लुक तैयार किया जा सकता है। इस तरह की ट्राई कलर ड्रेस इस समय स्वतंत्रता दिवस के लिए काफी पसंद की जा रही हैं।

 

खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। सफेद कपड़ों के साथ तिरंगे रंग का दुपट्टा, रिबन, चूड़ियां या बैच लगाकर भी ड्रेस को 15 अगस्त वाला लुक दिया जा सकता है। बच्चों के लिए भी सफेद कपड़ों के साथ तिरंगे रंग की छोटी-छोटी एक्सेसरीज आसानी से लगाई जा सकती हैं। अगर आप आखिरी समय में ड्रेस तैयार कर रहे हैं तो ये तरीके काफी

काम आ सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: मिनिमलिज्म बनाम मैक्सिमलिज्म, कौन सा होम डेकोर ट्रेंड 2026 में रहेगा सबसे आगे?

1. सफेद कुर्ते के साथ तिरंगा लुक

अगर घर में सफेद कुर्ता है तो उससे आसानी से 15 अगस्त वाला लुक बनाया जा सकता है। इसके साथ केसरिया और हरे रंग का दुपट्टा या स्टोल लें। दोनों रंगों को इस तरह रखें कि ड्रेस में तीनों रंग नजर आएं। पुरुष सफेद कुर्ते के साथ तिरंगे रंग का गमछा या स्टोल भी ले सकते हैं। यह तरीका आसान भी है और इसके लिए नए कपड़ा खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

2. सफेद साड़ी को दें तिरंगा तच

महिलाएं अपनी सफेद साड़ी को भी 15 अगस्त के लिए तैयार कर सकती हैं। इसके साथ केसरिया या हरे रंग का ब्लाउज पहनें और उसी रंग की चूड़ियां या बिंदी लगा सकती हैं। अगर साड़ी पूरी सफेद है तो पल्लू पर केसरिया और हरे रंग का रिबन भी लगाया जा सकता है। इससे पूरा लुक ट्राई कलर जैसा लगेगा। इस तरह सफेद साड़ी के साथ तिरंगे रंगों को हल्के तरीके से मिलाना भी एक आसान विकल्प है।

3. बच्चों के लिए सफेद ड्रेस और तिरंगा रिबन

बच्चों के लिए बहुत ज्यादा भारी ड्रेस बनाने की जरूरत नहीं है। उनके पास पहले से मौजूद सफेद फ्रॉक, कुर्ता-पायजामा या शर्ट-पैंट को ही 15 अगस्त के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें केसरिया और हरे रंग का रिबन लगाएं या हाथ में तिरंगे रंग का बैंड पहना दें। लड़कियों के बालों में भी केसरिया और हरे रंग का रिबन लगाया जा सकता है।

4. तिरंगा दुपट्टे से बनाएं आसान लुक

अगर आपके पास ट्राई कलर दुपट्टा है तो उससे पूरी ड्रेस बदलने की जरूरत नहीं है। साधारण सफेद कुर्ती या सूट के साथ तिरंगा दुपट्टा डाल लें। इसके साथ हरे और केसरिया रंग की चूड़ियां पहन सकते हैं। यह ऑफिस, स्कूल कार्यक्रम या घर के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए भी आसान लुक हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय रसोई के सुपरफूड्स, जिन्हें दुनिया अब ट्रेंडी कह रही है

5. घर की ड्रेस से बनाएं ट्राई कलर कॉम्बिनेशन

अगर आपके पास अलग से तिरंगा ड्रेस नहीं है तो अलमारी में मौजूद केसरिया, सफेद और हरे रंग के कपड़ों को मिलाकर भी लुक बनाया जा सकता है। जैसे केसरिया कुर्ती के साथ सफेद पैंट और हरे रंग की चुन्नी या सफेद कुर्ते के साथ हरी पैंट और केसरिया स्टोल। इस तरह बिना नई ड्रेस खरीदे ही 15 अगस्त के लिए अलग लुक तैयार हो जाएगा। ट्राई कलर के तीनों रंगों को एक साथ रखने के बजाय हल्के तरीके से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

ध्यान रहें कि कपड़ों में तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल करना अलग बात है लेकिन राष्ट्रीय ध्वज को कपड़े की तरह इस्तेमाल या पहनने से बचें। लुक बनाने के लिए रंगों, रिबन और दूसरी सामान्य एक्सेसरीज का इस्तेमाल करना बेहतर है।