ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय या कॉफी के साथ करते हैं। इन दोनों चीजों को पीने से हम तरोताजा महसूस करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मी के मौसम में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

 

भीषण गर्मी में चाय या कॉफी पीन से डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और कब्ज समेत अन्य परेशानियां हो सकती हैं। न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक  से हमने इस बारे में बात की।

 

यह भी पढ़ें: ना देखना पसंद है, ना पढ़ना, न्यूज से क्यों दूर हो रहे लोग? हो गया खुलासा

गर्मी में क्यों नहीं पीना चाहिए चाय और कॉफी?

सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक ने कहा, चाय और कॉफी की तासीर गर्म होती है इसलिए इन्हें गर्मी में पीने से बचना चाहिए। जबकि हमारे यहां पर चाय और कॉफी पीने की परंपरा है। चाय और कॉफी दोनों में कैफीन होता है।

 

कैफीन डाइयूरेटिक की तरह काम करता है जो शरीर के पानी को बाहर निकालने का काम करता है। इस वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। डिहाइड्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को कमजोरी महसूस होती है, मुंह सूख जाता है चक्कर आता है, बेहोशी आती है। अगर आप गर्मी में ज्यादा चाय और कॉफी पीते हैं तो बार-बार पेशाब आता है जिसकी वजह से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या

गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आता है जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होती है। इसके अलावा चाय और कॉफी पीने से भी डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इस वजह से शरीर में कमजोरी, थकान, लो ब्ल्ड प्रेशर, शरीर में जलन और बेचैनी महसूस होती है। इसके अलावा हार्ट पर भी असर पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में फॉलो करें ये 4 टिप्स, त्वचा और बाल संबंधी समस्याओं से पाएं छुटकारा

हाई बीपी के लोगों को होती है दिक्कत

जिन लोगों को बीपी की समस्या रहते हैं उनके हार्ट पर प्रभाव पड़ता है क्योंकि गर्मी में वैसे ही तापमान ज्यादा होता है और शरीर अंदर के तापमान को नियंत्रित करने में लगा रहता है। ऐसे में जब आप कैफीन को ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो हाई बीपी, एग्जाइंटी, माइग्रेन वाले मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। इन लोगों को सेहत का ज्यादा रखना चाहिए। ये लोग ठंडी चीजों का जाएं जैसे गोंद कतीरा, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, आम पन्ना पिएं।

पेट संबंधी समस्याएं होती हैं

चाय या कॉफी पीने से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। इन लोगों को एसिडिटी, उल्टी, गैस, पेट में जलन और कब्ज की समस्या होती है। चाय-कॉफी पीने से नींद प्रभावित होती है।

चाय पीते समय इन बातों का रखें ध्यान

एक व्यक्ति को दिन भर में  1 से 2 चाय या कॉफी पीनी चाहिए। 
खाली पेट चाय न पिएं।
चाय पीने से पहले एक ग्लास पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
दोपहर के समय में चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए।
आप चाय की जगह पर नारियरल पानी, छाछ, नींबू पानी, बेल का शरबत या घर पर बनी कोई भी हर्बल ड्रिंक पी सकते हैं।