नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों की भूख हड़ताल को लेकर लेखिका अरुंधति रॉय, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह और अर्थशास्त्री जयती घोष भी अब आगे आई हैं। इन हस्तियों ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक समेत तमाम प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे अपना अनशन समाप्त कर दें। लगातार 17 दिन की भूख हड़ताल के चलते सोनम वांगचुक की सेहत अब बिगड़ने लगी है और कई हस्तियां उनका हाल जानने पहुंच रही हैं।
लेखिका अरुंधति रॉय, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह और अर्थशास्त्री जयती घोष ने कहा कि सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए वे प्रदर्शनकारियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हैं। हालांकि, उन्होंने प्रदर्शनकारियों की लगातार बिगड़ती स्वास्थय को लेकर गंभीर चिंता भी व्यक्त की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का पूर्ण समर्थन भी जताया।
यह भी पढ़ें: हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को क्यों होती है मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानी?
इन हस्तियों ने कहा है कि सभी लोग उद्देश्य के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प और साहस के लिए प्रदर्शनकारियों को सलाम करते हैं और ये लोग पूरे देश के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं लेकिन उनकी सेहत का भी सही रहना बहुत जरूरी है।
अनशन समाप्त करने की अपील
प्रदर्शनकारियों से अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, 'हम आपसे आग्रह करते हैं कि आगे की लंबी और अधिक कठिन लड़ाई को ध्यान में रखते हुए कृपया अपना अनशन समाप्त करने पर विचार करें। यह संघर्ष छोटी दूरी की दौड़ नहीं, बल्कि लंबी मैराथन है। आने वाले दिनों में आपकी ऊर्जा, आपकी ताकत और आपके नेतृत्व की आवश्यकता होगी।'
यह भी पढ़ें: अब कम उम्र के लोगों में भी क्यों होने लगी लो ब्लड प्रेशर की समस्या? जानिए कारण
बयान में यह भी कहा गया कि उन्हें आशंका है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारियों की सेहत और अधिक बिगड़ सकती है, ऐसे में आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सेहत का सही रहना बहुत जरूरी है।
