श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय में CEO की नियुक्ति के बाद पहली बैठक हुई और इस बैठक में नव नियुक्त  CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भी पहुंचे। यह ट्रस्ट के सदस्यों के साथ उनकी पहली बैठक थी और इससे एक दिन पहले ही उनकी इस पद पर नियुक्ति की गई है। बैठक में शामिल होने के लिए जिस समय वह पहुंचे वहां भारी संख्या में मीडिया मौजूद थी। पत्रकारों ने उनसे उनकी नियुक्ति को लेकर सवाल करने चाहे लेकिन एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा उल्टा पत्रकारों पर ही भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों  से कहा कि आप सबको पहचान रहा हू और दोबारा आने नहीं दूंगा। 

 

यह कहते हुए सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया है। इतना कहकर वह सीधा अंदर निकल जाते हैं और एक पत्रकार को कहते हुए सुना  जा सकता है कि रहने दो। उनके इस व्यवहार की चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'फौजी जब थे तब थे लेकिन यहां जवाबदेही रखनी होगी, ऐसे एटीट्यूड से काम नहीं चलेगा।'

 

यह भी पढ़ें: गजब है बिहार! चोरी न हो जाए... इसलिए Scorpio छत पर रखवा दी

क्या बोले लोग?

उनके इस व्यवहार पर अब प्रश्न उठने लगे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'जो मीडिया को देखकर भाग रहा है वह राम मंदिर के लुटेरों को पकड़कर मीडिया के सामने ला पाएगा ?' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'गलत आदमी का चुनाव हुआ है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के घर के देख भाल के लिए, ऐसे लोगों को ऐसी जगह बिठा दिया जहां हिंदुओं की आस्था जुड़ी है।' एक व्यक्ति ने लिखा कि चंपत राय भी ऐसे ही मीडिया को देखकर भड़क जाया करते थे और अब जितेंद्र मिश्रा जी भी भड़क उठे।

 

मीटिंग के बाद क्या बोले?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय में CEO की नियुक्ति के बाद पहली बैठक हुई और इसमें जितेंद्र मिश्रा भी पहुंचे थे। इस मीटिंग के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'आज मैं ट्रस्ट की बैठक में शामिल हुआ हूं। पहली बैठक परिचयात्मक बैठक थी जहां हमने एक दूसरे के विषय में जाना और कार्य करने के विषय में जाना। आगे ट्रस्ट जितना चाहेगा मैं उनके साथ बैठक करूंगा और अपने काम को भलीभांति समझ लूंगा। जब मैं इसको भलीभांति समझ लूंगा तब मैं CEO के रुप में काम करूंगा।'

 

यह भी पढ़ें: अभिजीत दिपके से नाराज होकर बनाई CJP-D, बोले 'केजरीवाल के इशारे पर काम कर रहे'

कौन हैं जितेंद्र मिश्रा?

जितेंद्र मिश्रा का नया परिचय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO का है। हालांकि, इससे पहले वह करीब 4 दशक तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह वेस्टर्न कमांड के प्रमुख थे। रिटायरमेंट के बाद अब उन्हें यह नई जिम्मेदारी मिली है। CEO पद के लिए 5 हजार से ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया था लेकिन उन में से जितेंद्र मिश्रा के नाम की घोषणा कल कर दी गई है। अब वह पहले CEO के रूप में सेवाएं देंगे।