योग गुरु बाबा रामदेव काफी समय तक शांत रहने के बाद इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ चल रहे अपने विवाद को खत्म करते हुए सुलह कर ली। उन्होंने कंगना को अपनी बहन बताया और उन्हें गिफ्ट के साथ में मिठाई का डब्बा भेजा। बदले में कंगना ने भी रामदेव को अपना बड़ा भाई बताया।
इस बीच बाबा रामदेव ने शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में रामदेव ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने खुद का और अपने व्यवसाय का बचाव करते हुए कहा कि यह इस देश की सबसे बड़ी बदकिस्मती में से एक है कि हम व्यवसाय करने वाले लोगों को नीची नजर से देखते हैं।
यह भी पढ़ें: रैली करके फंस गईं ममता बनर्जी, FIR दर्ज, किस नई मुसीबत में फंसी TMC?
जेन-ज़ी के बारे में खुलकर बात की
उन्होंने जेन-ज़ी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जेन ज़ी बच्चे आजादी और न्याय के नारे लगाते हैं लेकिन वे अपने गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के गुलाम हैं। रामदेव ने सवाल पूछा कि आप आजाद कहां हो? चमड़ी-दमड़ी के मुलाम हैं...
क्या करते हैं जेन-ज़ी?
बाबा रामदेव ने आगे कहा, 'किसी का नाक, चेहरा और आंखें देखी... आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल हमें। दिन की ये धड़कन ठहर गई, मिल गया कातिल हमें। ये क्या हैं सब?' इसी बीच उन्होंने अपने व्यावसाय के बारे में भी बात की।
उन्होंने कहा कि जेन-ज़ी का मतलब आपने छोटे कपड़े पहनने शुरू कर दिए, आपने मोबाईल रखना शुरू कर दिया और उसमें आपने कुछ फॉलोअर्स बना लिए... उसमें कुछ गाली गलौच कर ली, कुछ व्यूज़ पा लिए कुछ कपड़े पहनकर और कुछ नंगे होकर व्यूज़ पा लिए... इसको बदलता हुआ भारत नहीं कहते।
यह भी पढ़ें: सुभाष चंद्रा के खिलाफ मुकेश अंबानी ने रचा षड्यंत्र? Zee के मालिक के गंभीर आरोप
अमेरिका देश पर डाल रहा है असर
उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून आना चाहिए और जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें वोटिंग का अधिकार और सरकारी फायदे छीन लेने चाहिए। बाबा रामदेव ने आगे कहा कि अमेरिका में बैठे लोग हमारे धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विश्वासों पर असर डाल रहे हैं।
