कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि अब शीर्ष नेतृत्व इकट्ठा होकर नई रणनीति बनाएगी और तय करेगी कि आगे क्या करना है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन खत्म नहीं हुए हैं। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप लगा रहे हैं, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं।
अभिजीत दीपके ने बताया कि CJP के सदस्य सौरव दास और आशुतोष रांका के वापस आने के बाद पार्टी औपचारिक फैसला लेगी। दोनों को पहले न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अभिजीत दीपके ने उम्मीद जताई कि दोनों रविवार को ही रिहा हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत, शांति बॉन्ड भरना होगा
अभिजीत दीपके, संस्थापक, कॉकरोच जनता पार्टी:-
हम मिलेंगे, रणनीति तैयार करेंगे, हम देखेंगे इसको कैसे आगे लेकर जा सकते हैं। जो पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है जिस तरीके से गैरकानूनी तौर पर लोगों, डराने की कोशिश की जा रही है, हम न घबराएंगे, न पीछे हटेंगे। यह लंबी लड़ाई है, हम पूरी तरह से तैयार हैं। उम्मीद है कि आज दोनों रिहा हो जाएंगे।
'डराने की कोशिश हो रही है'
अभिजीत दीपके ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो हुआ, उससे साफ है कि CJP को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने गिरफ्तारियों और हिरासत को गैरकानूनी बताया। उनका कहना है कि पार्टी न डरेगी और न पीछे हटेगी। अभिजीत दीपके के मुताबिक यह लंबी लड़ाई है और पार्टी इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
अभिजीत दीपके बाहर आए, अब क्या होगा?
अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत मिली। 16 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली के कनॉट प्लेस जाते समय हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। जमानत की शर्त के तौर पर उन्हें एक साल तक शांति भंग न करने का भरोसा लिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश कुमार PM मोदी को क्या दे रहे हैं?’ अभिजीत दीपके ने उठाये गंभीर सवाल
क्या करने वाले थे अभिजीत दीपके?
अभिजीत दीपके ने शुक्रवार शाम 5 बजे के लिए लहरा दो तिरंगा मार्च का आह्वान किया था। दिल्ली पुलिस ने कुछ घंटे पहले उन्हें नोटिस देकर मार्च में शामिल न होने को कहा था। फिर भी वह कनॉट प्लेस के लिए निकले और कुछ ही देर बाद हिरासत में ले लिए गए।
जेल में ही हैं आशुतोष रांका और सौरभ दास?
CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका अब भी हिरासत में हैं। एक स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने बुधवार को दोनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जब दोनों पर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। अभिजीत दीपके ने कहा कि वह अपने भाइयों के रिहा होने का इंतजार कर रहे हैं। फिर रणनीति तैयार की जाएगी।
