अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अमेरिकी नाकेबंदी हटाने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के सहयोग से अमेरिका संवर्धित यूरेनियम को ईरान से हटाएगा। ट्रंप ने यह भी बताया कि कुछ अन्य मुद्दों पर भी ईरान के साथ सहमति बनी है। वह सिचुएशन रूप में बैठक करने जा रहे हैं, ताकि कोई अंतिम फैसला लिया जा सके। 

 

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के पास कभी कोई परमाणु बम या हथियार नहीं होगा। ईरान को बिना किसी टोल के तुरंत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल देना चाहिए, ताकि दोनों दिशाओं में जहाजों की आवाजाही बिना किसी रोक-टोक के हो सके। 

 

यह भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका का हमला, IRGC ने कुवैत पर दागी मिसाइलें; लेबनान में भीषण बमबारी

 

बारूदी सुरंगों को हटाएगा ईरान: ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि अगर पानी में बारूदी सुरंगे बची हैं तो उन्हें हटा दिया जाएगा। हमने अपने बेहतरीन 'अंडरवॉटर माइन स्वीपर्स' की मदद से धमाका करके ऐसी कई सुरंगों को पहले ही हटा दिया है। ऐसी सुरंगें ज्यादा नहीं बची हैं। बाकी बची सुरंगों को ईरान तुरंत धमाका करके नष्ट करेगा।

 

 

 

 

ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका होर्मुज से नाकेबंदी हटा लेगा। वहां फंसे जहाज घर वापसी की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मेरी तरफ से अपनी पत्नियों, पतियों, माता-पिता और परिवारों को 'नमस्ते' कहिएगा। मैं आपका पसंदीदा राष्ट्रपति हूं।

'अमेरिका निकालेगा संवर्धित यूरेनियम'

अमेरिका हर हाल में ईरान से संवर्धित यूरेनियम हटाने चाहता है। हालांकि सार्वजनिक तौर पर ईरान के साथ कोई सहमति नहीं बनी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि संवर्धित सामग्री जमीन के बहुत नीचे दबी है। उसके ऊपर पहाड़ों का मलबा पड़ा है। अमेरिका इसे बाहर निकालेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस बात पर सहमति बनी है कि चीन के साथ-साथ केवल अमेरिका ही एकमात्र ऐसा देश है, जिसके पास ऐसा करने की तकनीकी क्षमता है।

 

यह भी पढ़ें: क्या इजरायल को मान्यता देगा ईरान? डोनाल्ड ट्रंप के दावे से उठे सवाल

अमेरिका में बड़ी बैठक, सिचुएशन रूम पहुंचे ट्रंप

ट्रंप का दावा है कि संवर्धित यूरेनियम को निकालने का काम ईरान, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी' के साथ मिलकर किया जाएगा। निकालने के बाद इस सामग्री को नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगली सूचना मिलने तक इस मामले में किसी भी तरह के पैसे का लेन-देन नहीं होगा। कम महत्व वाले कुछ अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी है। मैं अब 'सिचुएशन रूम' में एक बैठक करने जा रहा हूं, ताकि इस मामले पर अंतिम फैसला लिया जा सके।