दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। अधिकारियों के मुताबिक 5 से छह लोग फंसे हैं। सभी को सुरक्षित बाहर निकालने की खातिर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची हैं। एनडीआरएफ की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।
सिविल डिफेंस मुख्यालय के डिप्टी चीफ वार्डन धर्मवीर सेजवाल ने बताया कि उनके सभी सीनियर घटनास्थल पर मौजूद हैं। 5 से 6 लोग अभी फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। उनका कहना है कि यह एक कमर्शियल इलाका है... कोई गलती हुई है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं मीनाक्षी गोयत? जॉन सीना से मिली प्रेरणा, अब विनेश फोगाट को दी मात
उधर, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत गिरने की घटना में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में खेल रहे बच्चे पर गिरा गेट, दबकर चली गई जान; लापरवाही आई सामने
एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, कैट्स और नागरिक सुरक्षा की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा को शाम 7:44 बजे इमारत गिरने के संबंध में एक कॉल मिली। यह घटना साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलाजाब में वेस्टर्न मार्ग पर की है।
यह भी पढ़ें: पटना में झाड़ियों के पीछे हो रहा था ऐसा काम, पुलिस भी रह गई हैरान; चार गिरफ्तार
अभी तक नौ लोगों को बचाया गया: दिल्ली पुलिस
साउथ दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि एक इमारत ढहने की जानकारी हमें कॉल पर मिली। फौरन महरौली थाने से ज्यादा से ज्यादा स्टाफ को मौके पर भेजा गया। यह देखा गया कि एक पुरानी इमारत ढह गई थी। उसका मलबा एक दूसरे निर्माण पर गिरा है। बताया जा रहा है कि वहां कुछ मेडिकल छात्रों की एक कैंटीन चल रही थी और हो सकता है कि कुछ लोग उसमें फंसे हों। अब तक हमारे स्टाफ ने लगभग नौ लोगों को बचाया है। एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कई एम्बुलेंस को निकाला गया है। एनडीआरएफ, डीडीएमए, फायर और पुलिस कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
