logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लखनऊ में खेल रहे बच्चे पर गिरा गेट, दबकर चली गई जान; लापरवाही आई सामने

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे पर बचपन डे केयर सेंटर का गेट गिरने से उसकी मौत हो गई। बच्चा अपने ननिहाल आया था।

Lucknow News

मौके पर जुटी लोगों की भीड़। (Photo credit: social media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूपी के बहराइच निवासी ललिता देवी आठ वर्ष के पुत्र शिवा कश्यप  के साथ लखनऊ के निशातगंज में मां मीना देवी के घर आई हुई थी। घर के पास में ही बचपन डे केयर सेंटर है। शनिवार की सुबह शिवा घर के बाहर खेलते हुए बचपन डे सेंटर के गेट पर पहुंच गया। अचानक गेट उसके ऊपर गिर गया। आवाज सुनकर लोगों ने मलबे को हटाने का प्रयास किया तब तक शिवा की मौत हो गई।

अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा

शिवा के मामा राहुल ने बताया कि बचपन केयर सेंटर का कुछ दिन पहले की रंग रोगन व मरम्मत कराई गई थी; ठेकेदार ने जर्जर गेट की मरम्मत किए बिना उसकी पुताई करके दुरस्त कर दिया। सूत्रों की माने तो बजट नया गेट लगाने के लिए पास हुआ था। ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलकर पुराने गेट का रंगरोगन करके नए गेट का बजट डकार लिया। ऐसे में यदि नया गेट लगा होता तो शायद शिवा की जान बच जाती।

 

यह भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में 10 फीट की ऊंचाई से कूदा युवक, फर्श से टकराया सिर, मौत हो गई

शिवा के शव को रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

पुत्र शिव की मौत से मां ललिता देवी बेहाल हो गई। लापरवाही को लेकर उग्र हुए परिजनों ने गेट पर ही बालक के शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने बचपन केयर सेंटर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर महानगर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग की जिद्द पर अड़े रहे।

 

यह भी पढ़ें: पापा ने ट्रेन पर बिठाया, दोस्त घर ले गए और 3 दिन किया DU की स्टूडेंट का रेप

अधिकारी व कर्मचारी मौका देखकर खिसके

बचपन डे सेंटर का गेट गिरने से बालक की  मौत के बाद वहां के अधिकारी व कर्मचारी मौका देखकर खिसक गए। कुछ कर्मचारी मौके पर भी आए, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें