logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पापा ने ट्रेन पर बिठाया, दोस्त घर ले गए और 3 दिन किया DU की स्टूडेंट का रेप

जौनपुर की छात्रा से लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में बंधक बनाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

ai generated image of gangrape in up

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की निवासी छात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ एक काॅलेज में बीए आनर्स की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रही है। काॅलेज में छुट्टी होने पर वह अपने घर आ गई थी। 15 मई को पिता ने छात्रा को जफराबाद रेलवे स्टेशन से सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए बैठाया था। ट्रेन में बैठने के बाद छात्रा ने अपने दोस्त शिवम यादव को मैसेज किया। शिवम अपने साथी शनि के साथ चार बाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। शिवम ने छात्रा पर साथ चलने का दबाव बनाया। छात्रा शिवम के साथ सुशांत गोल्फ सिटी के एक कमरे में पहुंची। वह शिवम और उसके दो दोस्तों ने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

यह भी पढ़ें: नौकरी का झांसा दिया, बंधक बनाकर कराया गैंगरेप, धर्मपरिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़

 

छात्रा ने आरोप लगाया कि वह शिवम के साथ गोल्फ सिटी के कमरे में पहुंची। वहां शिवम ने उसको काफी पीने के लिए दी। काफी पीने के कुछ देर  बाद ही चक्कर आने से वह बेहोश हो गई। इसके बाद शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 16 मई को शिवम का दोस्त शनि कमरे पर आया और उसने भी दुष्कर्म किया। 17 मई को एक अन्य युवक कमरे में आया। इसके बाद शिवम सहित तीनों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को18 मई के चारबाग से दिल्ली के लिए ट्रेन पर बैठा दिया था।
 

 

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मी हैं और रील बनाने का शौक है? सावधान, ये खबर आपके लिए है

रेलवे हेल्पलाइन 139 पर छात्रा ने सूचना दी

ट्रेन में बैठने के बाद छात्रा ने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। पिता के कहने पर छात्रा ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर घटना की सूचना जीआरपी को दी। आनंद बिहार दिल्ली जीआरपी थाने में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। जीआरपी थाने से मुकदमा लखनऊ के लिए ट्रांसफर कर दिया गया।

 

एडीसीपी दक्षिण लखनऊ वसंत कुमार ने बताया कि जीआरपी दिल्ली से जीरो एफआइआर के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी प्रयागराज का रहने वाला है। आरोपी शिवम भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह छात्रा को पहले से जानता था। वह छात्रा का दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। आरोपियों के मोबाइल बंद हैं और उनको पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

Related Topic:#Crime News#UP News

और पढ़ें