logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नौकरी का झांसा दिया, बंधक बनाकर कराया गैंगरेप, धर्मपरिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़

रूपये लेकर मतांतरण चलाने वाले गिरोह ने महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म कर बनाए अश्लील वीडियो

Forcefull Conversion of a women in UP AI ChatGPT Image

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ लखनऊ के इटौंजा में धर्म परिवर्तन का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे सूबे में हो रही है। इंटौजा थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ धार्मिक उत्पीड़न और गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम किया दया है। 

दलित महिला को पहले हैदराबाद ले जाया गया। वहां उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन करा लिया गया। साजिश में एक महिला का भी नाम सामने आया है। महिला के झांसे में ही आकर ही महिला फंसी थी और हैदराबाद गई थी।  

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसा कांड, बस में हुआ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

ऐसे चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल

सीतापुर जिले के चैबेपुर निवासी किरन रावत का पीड़िता के घर अक्सर आना-जाना था। किरन इटौंजा के रॉयल अवध होटल के चौकीदार इश्तियाक और अकरम अली के साथ पैसे लेकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का काम करती थी। किरन ने दलित महिला को इश्तियाक और अकरम अली से मिलवाया। दोनों ने हैदराबाद में अच्छी नौकरी लगवाने का लालच दिया। महिला झांसे में आ गई और उनके साथ हैदराबाद चली गई।

बंधक बनाकर कई दिन तक दुष्कर्म, फिर किया ब्लैकमेल

हैदराबाद पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने महिला को कमरे में कैद कर लिया। कई दिनों तक उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। एक मौलवी को बुलाकर यह काम पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें: 'निदा खान की मदद कर रही है AIMIM', शिवसेना का सनसनीखेज आरोप

26 मार्च को गुमशुदा हुई थी महिला

महिला 26 मार्च को अचानक गायब हो गई थी। परिजन ने बताया कि उसे आखिरी बार किरन रावत के साथ जाते देखा गया था। किरन ने उसे इश्तियाक और अकरम को सौंप दिया था। पति ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। 11 अप्रैल को महिला ने मां को फोन कर पूरी घटना बताई और अपनी जान का खतरा बताया। महिला की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और उसे अमरोहा से बरामद कर लिया। महिला ने पुलिस को पूछताछ में सारी घटना बताई।

मां ने दर्ज कराया केस, एक आरोपी गिरफ्तार

महिला की मां ने इटौंजा थाने में किरन रावत, इश्तियाक और अकरम अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपों में सामूहिक दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन, एससी/एसटी एक्ट, मारपीट और धमकी शामिल हैं। एसीपी बीकेटी विकास पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण और बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अमरोहा के अर्जुनपुर तिराहे से अकरम अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस गिरोह की जांच में जुटी है।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें