logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसा कांड, बस में हुआ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

दिल्ली में हुए एक गैंगरेप केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि एक बस में रेप हुआ इसलिए बस को भी जब्त कर लिया गया है।

ai generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से 'निर्भया कांड' जैसी वारदात हुई है। एक बार फिर से एक बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। दिल्ली के नांगलोई में मंगलवार को हुई इस वारदात के बाद अब केस दर्ज हो गया है और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि इस वारदात में इस्तेमाल हुई बस को जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सिर्फ उसका ड्राइवर और कंडक्टर ही थे। इन दोनों ने टाइम पूछने के बहाने महिला को बस में खींच लिया और चलती बस में लगभग दो घंटे तक रेप किया। बताया गया है कि महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। फिलहाल, पुलिस उन दोनों से पूछताछ कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: '15 जवान एक्स्ट्रा कैसे तनात किए?' हरभजन सिंह के केस में हाई कोर्ट ने पूछे सवाल

 

 

पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा है, 'नांगलोई में एक प्राइवेट बस में महिला के गैंगरेप का आरोप सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल हुई बस को भी जब्त कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस हर पहलू से इस केस की जांच कर रही है। नांगलोई पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है।'

 

यह भी पढ़ें: हवा में उड़ते दिखे आदमी, आंधी तूफान ने यूपी में मचाई तबाही, 40 से ज्यादा मौतें

इस मामले पर आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पुलिस और उपराज्यपाल को घेरा है। सौरभ भारद्वाज ने लिखा है, 'बेहद शर्मनाक- निर्भया दोहराया गया है। 30 साल की महिला को बस में बिठा लिया गया और चलती बस में लगभग 2 घंटे तक कई बार रेप किया है। यह बस रानी बाग इलाके में 7 किलोमीटर तक घूमती रही। आप दिल्ली पुलिस से क्या उम्मीद कर सकते हैं जिसके मुखिया उपराज्यपाल चाहते हैं कि हम उनके छोले-भटूरे और जलेबी खाने की रील देखें। उनके पास 3 साल की स्कूली बच्ची के रेप केस में हमसे मिलने का समय नहीं है।'


और पढ़ें