मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरुवार की रात में मशाल रैली के दौरान भीषण आग लगने से 30 लोगों झुलस गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

हालांकि, खंडवा पुलिस के मुताबिक यह जुलूस अनुमति लेकर ही निकाला जा रहा था।

 

क्या हुआ था

दरअसल लोग 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक से आग भड़क गई जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। भगदड़ और आग की वजह से लगभग 30 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 

मशाल उल्टी होने से लगी आग

जुलूस घंटाघर पर समाप्त होना था। लेकिन जब इन मशालों को रखा जा रहा था तो कुछ मशालें उल्टी हो गईं जिसकी वजह से आग लग गई। इस जुलूस में करीब 200 मसालें थीं। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि 

 

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी

सूचना के मुताबिक घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि घटना स्थल पर मौजूद आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस भी सतर्क हो गई और लोगों को अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।